अरविन्द कुमार/अमित कुमार:(उजियारपुर) जिले के समस्तीपुर बरौनी रेलखंड पर उजियारपुर रेलवे स्टेशन के पास दोनों रेलवे ट्रैक के बीच बुधवार 18 दिसम्बर की सुबह एक अज्ञात वृद्ध व्यक्ति का शव मिलने से ईलाके में सनसनी फैल गयी।

रेलवे ट्रैक पर शव मिलने की सुचना पर स्थानीय की लोगों की भीड़ घटनास्थल पर उमड़ पड़ी। स्थानीय लोगों ने इसकी सुचना उजियारपुर आरपीएफ पोस्ट पर तैनात पुलिस कर्मी को दिया।
सुचना मिलने के बाद उजियारपुर रेलवे स्टेशन पर तैनात आरपीएफ कर्मी घटनास्थल पर पहुंच, इसकी सुचना समस्तीपुर रेल पुलिस जीआरपी को दिया। जिसके बाद शव वाहन के साथ पहुंची रेल जीआरपी ने, उक्त अज्ञात वृद्ध व्यक्ति के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज मामले की छानबीन में जुट गयी है।
घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का बताना है कि, सुबह करीब 7 बजे जब वह लोग रेलवे ट्रैक के बगल से अपनी खेतों की ओर जा रहे थे तो, अप एण्ड डाउन ट्रैक के बीच एक वृद्ध व्यक्ति का शव देखा।
जिसकी सुचना उनलोगों स्थानीय रेलवे स्टेशन उजियारपुर के आरपीएफ पोस्ट को दिया। जिसके बाद उजियारपुर आरपीएफ घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुटी हुई है। स्थानीय लोगों ने यह आशंका व्यक्त किया है कि, उक्त वृद्ध व्यक्ति की ट्रेन से गिरकर मौत हुई होगी।
वहीं इस संबंध में रेल थानाध्यक्ष समस्तीपुर बीपी आलोक का बताना है कि, आज सुबह सुचना मिली कि, समस्तीपुर बरौनी रेलखंड पर स्थित उजियारपुर रेलवे स्टेशन तथा रेलवे फाटक संख्या-46 के बीच, दोनों रेलवे ट्रैक अप एण्ड डाउन के बीच से एक अज्ञात वृद्ध व्यक्ति का शव पड़ा हुआ।
जिसके बाद घटनास्थल पर शव वाहन के साथ पुलिस टीम को भेजकर वृद्ध व्यक्ति के शव का पोस्टमार्टम के बाद, पहचान के लिए उक्त शव को 72 घंटों के लिए शवगृह में रखा जाएगा। अगर इस बीच उक्त वृद्ध की पहचान हो जाती है तो, शव को आवश्यक कार्रवाई के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
अन्यथा 72 घंटों के बाद सरकारी स्तर पर उक्त शव का दाह संस्कार कर दिया जाएगा। रेल थानाध्यक्ष समस्तीपुर बीपी आलोक ने आशंका जाहिर करते हुए बताया कि, संभवतः उक्त वृद्ध की मौत किसी ट्रेन से गिरकर ही हुई है। हालांकि घटना की छानबीन की जा रही है।







