Samastipur: 01 करोड़ 98 लाख की लागत से बनने वाली विद्यालय के नए भवन का, स्थानीय विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने किया शिलान्यास

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/अमित कुमार:(समस्तीपुर) जिले के सदर अनुमंडल अंतर्गत धरमपुर में, धर्मपुर हाई स्कूल परिसर में करीब 01 करोड़ 98 लाख रूपये की लागत से बनने वाली विद्यालय के नए भवन का शिलान्यास, स्थानीय विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने, गुरूवार 19 दिसम्बर को फीता काट कर तथा नारियल फोड़ कर किया।

शिलान्यास के मौके पर विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने कहा कि, क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए वह कृतसंकल्पित हैं। वह हर एक समस्याओं के समाधान के लिए अपने स्तर से हमेशा प्रयासरत हैं। उनके अथक प्रयास से इस विद्यालय के नए भवन हेतु लगभग 01 करोड़ 98 लाख रूपये स्वीकृत हुआ है।

विद्यालय का नया भवन लगभग 4400 वर्ग फिट में होगा, तथा यह भवन तीन मंजिल का होगा। जिसमें 18 वर्ग कक्ष, 12 शौचालय, 01 स्टाफ रूम तथा 01 बालिका कॉमन रूम का निर्माण होगा।

मौके पर जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर, नगर पार्षद सह राजद महिला सेल की जिलाध्यक्ष पिंकी राय, जिला राजद उपाध्यक्ष राम विनोद पासवान, जिला राजद महासचिव राकेश यादव, समाजसेवी रामचंद्र राय, मीडिया प्रभारी मन्नू पासवान, पैक्स अध्यक्ष अशोक साह, राजद जिला महासचिव मोहम्मद परवेज आलम, राजद किसान सेल के प्रदेश महासचिव हरेंद्र कुमार, राजद किसान सेल के जिलाध्यक्ष राकेश कुशवाहा, राजद नेता जेके यादव, राजा कुमार, योगेन्द्र पंडित, रामकुमार राय, मनोज कुमार राय, मनोज पटेल, विमल पासवान, सैयद फैसल आलम मन्नू आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *