???? बिग ब्रेकिंग- बदमाश छात्रों के झुंड ने निहत्थे युवकों पर किया जानलेवा हमला, दो युवक गंभीर रूप से हुए जख्मी, चिंताजनक हालत में सदर अस्पताल में जारी है ईलाज

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/नसीब लाल झा:(ताजपुर) जिले के ताजपुर थाना अंतर्गत ताजपुर बाजार स्थित एलकेभीडी कॉलेज परिसर में, दो दर्जन से अधिक मनबढ़ू प्रवृति के युवकों ने, कॉलेज परिसर में अपनी बहन का ईंतजार कर रहे युवक को मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया।

घायल दोनों युवकों को स्थानीय लोगों ने ईलाज के लिए स्थानीय निजि क्लिनिक में भर्ती कराया। जहां उसके गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर ईलाज के लिए, दोनों युवकों को सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया।

जहां दोनों घायल युवकों का ईलाज जारी है। घायल युवकों की पहचान ताजपुर थाना क्षेत्र के मोतीपुर वार्ड 27 निवासी, मलहु राय के 19 वर्षिय पुत्र रजनीश कुमार तथा उपेन्द्र राय के 20 वर्षिय पुत्र मनिष कुमार के रूप में की गयी है।

घटना के संबंध में स्थानीय सुत्रों का बताना है कि, इस मारपीट की घटना में घायल युवक की बहन गुरूवार 19 दिसम्बर को कॉलेज में परीक्षा देने गयी थी। जहां वह अपनी बहन को परीक्षा केंद्र में भेजकर, घर वापस चला गया तथा दोपहर बाद करीब 4 बजे वह उसी कॉलेज परिसर में अपनी बहन का ईंतजार करने लगा।

इसी दौरान  किसी बात को लेकर किसी स्थानीय लड़के से उसकी बहस हो गई। जिसके बाद उक्त बदमाश लड़के ने कॉल करके 10-15 लड़के को बुला लिया। जिसके बाद उन लड़कों ने अपनी बहन का ईंतजार कर रहे दोनों युवकों को  लात-घूसा व लोहे के रॉड से मारना पीटना शुरू कर दिया।

जिसमें दोनों युवक एलकेभीडी कॉलेज परिसर में ही घायल होकर गिर पड़ा। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल उक्त युवक को ईलाज के लिए ताजपुर के एक निजि अस्पताल में भर्ती कराया। जिसे बेहतर ईलाज के लिए, सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया गया।

वहीं भाकपा माले जिला कमिटी सदस्य सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने, इस घटना की उच्च स्तरीय जांच कर घटना का पर्दाफाश करने, दोषी हमलावरों पर विधि सम्मत कार्रवाई करने व, एलकेवीडी कालेज एवं खेल के मैदान में प्रतिदिन हो रहे गुटबाजी एवं झगड़ा पर रोक लगाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *