अरविन्द कुमार/साहिल नाज:( दलसिंहसराय) जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में अपराधियों का कहर एक बार देखने को मिला। जहां बेखौफ बदमाशों ने एक शिक्षिका के घर में घुसकर उसके सिर में गोली मार दी। जिससे मौके पर ही मौत हो गयी। शिक्षिका को गोली मारने के बाद सभी अपराधी आराम से भाग निकले।

अपराधियों की संख्या 5 बतायी जा रही है जो पैदल ही आए थे और पैदल ही भाग निकलने की बात बतायी जा रही है। मृत शिक्षिका की पहचान दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के खोकसाहा डीह वार्ड 4 निवासी, अनीश कुमार की 28 वर्षिया पत्नी मनिषा कुमारी के रूप में की गयी है।
मृत शिक्षिका सरायरंजन प्रखंड के मध्य विद्यालय मनिका में कार्यरत बतायी जा रही हैं। घटना मंगलवार 24 दिसम्बर की देर रात करीब 3 बजे की बतायी जा रही है। उधर घटना की जानकारी मिलते ही दलसिंहसराय थानाध्यक्ष व दलसिंहसराय डीएसपी घटनास्थल पर पहुंच मृत शिक्षिका का शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज मामले की छानबीन में जूट गयी है।
घटना के संबंध में मृतिका के ससुर का बताना है कि, मंगलवार 24 दिसम्बर की देर रात करीब तीन बजे करीब 05 की संख्या में बदमाश उनके दरवाजे पर पहुंचे, तथा दरवाजा खोलने के लिए कहा। उन्होंने ग्रील के बाहर खड़े लोगों को स्थानीय लोग समझकर दरवाजा खोल दिया।
दरवाजा खोलने के बाद उन्होंने देखा कि, उनलोगों के हाथ में पिस्टल था। जिसके बाद वह छत की ओर भागे। इसी बीच उनका बेटा व उनकी बहु अपने कमरे से बाहर निकलकर आ गयी। उनके बेटे को देखकर बदमाशों ने गोली चला दी। बदमाशों को गोली चलाता देख उनका बेटा नीचे जमीन पर बैठ गया, और वही गोली बेटे के पीछे पीछे आ रही उनके बहू के सिर में जा लगी।
जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी। वहीं घटना के संबंध में दलसिंहसराय डीएसपी विवेक कुमार शर्मा का बताना है कि, रात्री लगभग 03 बजे के आसपास अपराधी जो हैं घर में घुसते हैं। घुसने के क्रम मे जो है बीपीएससी शिक्षिका हैं जो मनिषा कुमारी हैं, उनके ससुरजी पर गोली तानते हैं, लेकिन वो उपर चले जाते हैं। इसके पश्चात जो है बीपीएससी शिक्षिका जो हैं वो घर से बाहर निकलती हैं, तो उनके पति के सामने गोली फायर होती है तो वह नीचे बैठ जाते हैं, इसी क्रम में उनके सिर में गोली लग जाती है।
संगिध की पहचान की जा रही है। पुछताछ का क्रम जारी है। अन्य मामले भी है जिस पर छानबीन करने की आवश्यकता है। प्रथम दृष्टया घटना का कारण जो है वो जमीनी विवाद बताया जा रहा है। जिसमें बहूत ब्लैण्क रेंज से गोली चलायी गयी है। जिसमें फॉरहेड में उनके गोली लगा है और स्पॉट डेथ हो गयी है।








