अरविन्द कुमार/अमित कुमार🙁 समस्तीपुर) जिला मुख्यालय में समस्तीपुर जिला कांग्रेस कमिटी ने, अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के आह्वाहन पर, बाबा साहब भीमराव अंबेडकर सम्मान यात्रा का आयोजन किया। इस दौरान जिला कांग्रेस कमिटी की ओर से प्रतिरोध मार्च का आयोजन भी किया गया।

प्रतिरोध मार्च के दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के विरोध में जमकर नारेबाजी भी किया। इस दौरान इस सम्मान यात्रा व प्रतिरोध मार्च में बड़ी संख्या में कांग्रेस के सभी वरीय कार्यकर्ताओं ने भाग लिया, जो अपने हाथों में बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर जी की तस्वीर व नारे लिखी तख्तियां लिए हुए थे।
आयोजित यह प्रतिरोध मार्च जिला कांग्रेस कार्यालय से निकलकर, जिला मुख्यालय के विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए अंबेडकर स्मारक पर पहुंच बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद जिला समाहर्ता की अनुपस्थिति में, अपर समाहर्ता को अपनी मांगों से संबंधित एक स्मार पत्र, महामहिम राष्ट्रपति के नाम सौंपा गया।
जिसमें केंद्रीय मंत्री परिषद से अमित शाह को अविलंब बर्खास्त करने का आग्रह किया गया है। आयोजित इस सम्मान यात्रा का नेतृत्व जिला कांग्रेस कमिटी के जिलाध्यक्ष अबु तमीम ने किया।
मौके पर जिला कांग्रेस कमिटी के विजय शंकर शर्मा, देवेंद्र नारायण झा, सत्य नारायण सिंह, सरोज कुमार सिंह, मिथलेश पोद्दार, अंजनी मिश्र, महासचिव मुकेश कुमार चौधरी, सतीश चन्द्र चौधरी, ठाकुर मनोज भारद्वाज, समौली झा, प्रमोद कुमार अधिवक्ता, सोनी पासवान,
कन्हैया कुमार, उमेंद्र नाथ तिवारी, नगर अध्यक्ष डोमन राय, प्रखंड अध्यक्ष उमेश चंद्र कुंवर, अब्दुल मालिक, कपिलेश्वर कुंवर, सुभाष चन्द्र सिंह, आशुतोष कुमार सिंह पार्थेश्वर सिंह, दिनेश ठाकुर, संजय झा, अरविंद कुमार सिंह, नंद कुमार चौधरी, फिरोज़ अंसारी, युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रितेश कुमार चौधरी, एस० सी० विभाग के अध्यक्ष कामेश्वर पासवान, युवा कांग्रेस के प्रदेश
महासचिव मोहम्मद मोहिउद्दीन, एनएसयूआई के जिला उपाध्यक्ष राजन कुमार वर्मा, सुधीर सिंह, मोहम्मद तैयब, बलबीर साह, शिव राम ठाकुर, राम विलास राय, विश्वनाथ सिंह हज़ारी, राम विलास राय बिरनामा, मोइन रजा, प्रविंद कुमार, अजय कुमार, सूरज राम, अजीत कुमार सिंह, उमेश प्रसाद राम, नजमुल हुदा, गौरी शंकर चौधरी, वीरेंद्र राय, अनिल कुमार कुशवाहा, प्रवीण कुमार, गोपाल चौधरी, परमानंद मिश्र, ब्रजेश चौधरी, भाग नारायण सिंह
सूरज कुमार पासवान, मोहम्मद इसराफिल, चंद्र भूषण सिंह, संजय राय, अमित कुमार दास, चंदन कुमार, राजवली पासवान, बदुरूल हक, कृष्ण कुमार राय, डॉ० संतोष कुमार, अबू हैदर, दिलदार हुसैन, अमरेंद्र कुमार, विनय कुमार केसरी, मोहम्मद असगर अंसारी, शिव नंदन राम, मणिशंकर चौधरी, कुमार गौरव, राम कुमार पासवान, सुरेंद्र महतो, श्याम सुंदर महतो, आशीष यादव, राम लाल दास, पवन यादव, अरुण कुमार कुंवर, कुणाल यादव, पियूष ठाकुर, मुकुल यादव, जागृति यादव सहित अन्य लोग शामिल थें।







