अरविन्द कुमार/अमित कुमार:(समस्तीपुर) जिले के उजियारपुर थाना अंतर्गत चांदचौर मथुरापुर गांव में, संदिग्ध हालत में एक युवती की मौत हो गयी।

जिसकी सुचना स्थानीय लोगों ने उजियारपुर पुलिस को दिया। सुचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची उजियारपुर थाने की पुलिस ने, मृत युवती के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज मामले की छानबीन में जुट गयी है।
मृत युवती की पहचान उजियारपुर थाना क्षेत्र के चांदचौर मथुरापुर वार्ड 06 निवासी, गनौर दास की 19 वर्षिया पुत्री मेघा कुमारी के रूप में की गयी है।
घटना बुधवार 08 जनवरी की अहले सुबह करीब 04 बजे की बतायी जा रही है। घटना के संबंध में मृतिका के पिता का बताना है कि, वह वैशाली जिला के महिपुरा गांव में चुड़ा मशीन पर मजदुरी का काम करते हैं और वहीं रहते भी हैं।
उनकी पुत्री मेघा कुमारी की तबीयत विगत एक सप्ताह से खराब था। जिसका ईलाज भी ग्रामीण स्तर पर ही कराया जा रहा था।
बीते कल मंगलवार 07 जनवरी को उन्हें सुचना मिली की उनकी पुत्री मेधा कुमारी की तबीयत कुछ ज्यादा ही खराब हो गया है। जिसके बाद वह अपने घर पहुंच कर उसे ईलाज के लिए एक निजि चिकित्सक के यहां ले गए।
जहां उसकी मौत हो गयी। परिजनों का यह भी बताना है कि उक्त युवती कुछ मानसिक रूप से विक्षिप्त भी थी।







