



बिहार की आवाज। उजियारपुर। अरविन्द कुमार।
समस्तीपुर। जिले के उजियारपुर प्रखंड मुख्यालय अंतर्गत उजियारपुर बाजार स्थित, करिहारा निवास के समीप, मां दुर्गा मंदिर परिसर में मंगलवार 11 मार्च को, एनडीए कार्यकर्ताओं के द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन पुर्व मुखिया सह वर्तमान मुखिया प्रतिनिधी सह भाजपा के वरिष्ठ नेता कमलकांत राय की अध्यक्षता में की गयी।

आयोजित इस कार्यक्रम के संयोजक चंदन कुमार मिश्रा व व्यवस्थापक मनोज कुमार सिंह रहे। भाजपा नेता कमलकांत राय व चंदन कुमार मिश्रा के सौजन्य से हुए, इस होली मिलन समारोह में एनडीए कार्यकर्ताओं ने उमंग व उत्साह के साथ, एक दूसरे को जमकर अबीर व गुलाल लगया, तथा भाईचारा व सद्भावना का संदेश दिया, तथा एनडीए घटक दलों के मजबूत सांगठनिक इरादों का परिचय भी दिया।

इस होली मिलन समारोह के माध्यम से एनडीए कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा नेता सह पूर्व मुखिया कमलकांत राय ने कहा कि, आज उन्होंने एनडीए गठबंधन के कार्यकर्ताओं को मिलन समारोह के माध्यम से, एक मंच पर लाने का काम किया है, साथ ही हमने हमारी संस्कृति को भी पूरी तरह से जीवंत रखने का काम किया है।

इस दौरान भाजपा नेता कमलकांत राय ने यह भी कहा कि, इस प्रकार का कार्यक्रम हमारी संस्कृति का केवल एक हिस्सा ही नही होता है। बल्कि यह हमारे संस्कृति के प्रतीक भी होते हैं, साथ ही इससे एक दूसरे के प्रति भाईचारा और सद्भावना की इच्छा भी जागृत होती है।
इस दौरान कार्यक्रम के संयोजक चंदन कुमार मिश्रा ने बताया कि, ऐसे कार्यक्रम हमारी एकजुटता और संस्कृति का उदाहरण है। उन्होंने लोगों से भाईचारे एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में इस होली के पर्व को मनाने की अपील की। आयोजित इस होली मिलन समारोह के दौरान, सांस्कृतिक कार्यक्रम ने एनडीए कार्यकर्ताओं में उत्साह के इस संचार को दोगुना कर दिया।
जहां गायिका मनिषा राज व गायक पुष्प राज आदि ने होली और फगुआ गीतों से माहौल को और भी जीवंत बना दिया। आयोजित इस होली मिलन समारोह में, विभिन्न मंडल अध्यक्षों, पार्टी पदाधिकारियों, और कार्यकर्ताओं की व्यापक भागीदारी रही।
मौके पर मंडल अध्यक्ष सह व्यवस्थापक समिति के सदस्य जितेन्द्र सिंह, मंडल अध्यक्ष अविनाश झा, सुरज यादव, हरिओम महतो व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा गुंजन मिश्रा तथा मुख्य अतिथि के रूप में हिन्दुपुत्र संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अविनाश कुमार बादल मौजूद रहे।