समस्तीपुर। जिले के उजियारपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित उजियारपुर रेलवे स्टेशन के पास, मंगलवार 08 जुलाई को किसान मोर्चा, संयुक्त ट्रेड यूनियन, संयुक्त खेतिहर मजदूर यूनियन, व महागठबंधन की ओर से नुक्कड़ सभा का आयोजन कर स्थानीय व्यवसायियों से इस भारत बंद को सफल बनाने की अपील की।

इस दौरान मौके पर मौजूद ऑल इंडिया युथ फेडरेशन राष्ट्रीय परिषद सदस्य संजय कुमार ने बताया कि, नुक्कड़ सभा का यह कार्यक्रम आज ही नही बल्कि एक दिन पहले से ही किया जा रहा है। जिसके तहत आजतक उनलोगों नें प्रखंड के डिहुली ,राजेश्वर चौक, भूषण चौक, मालती, योगी चौक, बेलारी, महेंद्र चौक, उजियारपुर स्टेशन आदि के समीप नुक्कड़ सभा का आयोजन कर लिया है।
जिसमें वक्ताओ ने कहा कि, केंद्र की सरकार देश के अंदर चल रहे 44 सर्वे श्रम कानून को बदलकर, कानून में परिवर्तन करने जा रही है। जिसके विरोध में बुधवार 9 जुलाई को वहलोग पुरे देश में ईंडिया गठबंधन के निर्देशानुसार रेलमार्ग व सड़क मार्ग पुरी तरह अवरूद्ध रहेगा। इस हड़ताल में 20 सूत्री मांगों के साथ, गठबंधन के सभी नेता सड़क पर उतरकर सरकार के इस कानून का विरोध करेंगे। इस दौरान उनलोगों की मुख्य मांगों में, मजदूर विरोधी कानून को वापस लेने, सभी फसलों का न्यूनतम मूल्य देने, 200 दिनों की काम व 6 सौ रूपए की दैनिक मजदूरी देने, सभी रिक्त पदों पर नियमित बहाली करने, पुरानी पेंशन योजना को लागू करने, किसानों के कर्ज माफ करने सहित अन्य मांगे शामिल है।
इस दौरान मौके पर राजद प्रखंड अध्यक्ष राम लौलीन राय, सीपीएम के जिला सचिव रामाश्रय महतो, अंचल सचिव उपेंद्र राय, दिनेश पासवान ,अखिल भारतीय नौजवान संघ के राष्ट्रीय परिषद सदस्य संजय कुमार, सीपीआई के सहायक अंचल सचिव रामकुमार पोद्दार, देवेंद्र प्रसाद सिंह, आनंद वर्धन, रामाशीष सिंह, गंगा प्रसाद पासवान, महावीर पोद्दार, रामबदन सिंह, दिलीप राय, रामप्रवेश राय, मोहम्मद मुस्तकीम, प्रवीण यादव, कुमार प्रसाद सहनी, बिमल देवी, उमेश मल्लिक, अरविंद पांडे, प्रभु नारायण राय सहित दर्जनों की संख्या में स्थानीय लोग व महागठबंधन के साथी मौजूद रहे,








