समस्तीपुर। जिले के नगर थाना अंतर्गत बहादुरपुर मुहहल्ला वार्ड 21 में संचालित, राजकीयकृत मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक पर, स्थानीय लोगो ने वर्ग 4 की एक छात्रा के साथ, छेड़छाड़ किए जाने का आरोप लगाया है।

उधर बच्ची के साथ छेड़छाड़ किए जाने की घटना की सुचना, जैसे ही बहादुरपुर मुहल्ला के लोगों को हुई, स्थानीय लोगों की भीड़ विद्यालय परिसर में पहुंच हंगामा करते हुए, आरोपी शिक्षक को विद्यालय में ही बंधक बना लिया।
उधर स्थानीय लोगों के द्वारा हंगामा किए जाने की सूचना मिलने के बाद, नगर थाने की पुलिस विद्यालय पहुंच, आरोपी शिक्षक को पुलिस हिरासत में लेते हुए, थाने लेती चली गई। आरोपी शिक्षक की पहचान राजकीयकृत मध्य विद्यालय बहादुरपुर के प्रधानाध्यापक पवन कुमार पासवान के रूप में की गई है।
घटना के संबंध में पिड़ित छात्रा के परिजन का बताना है कि, कुछ दिन पहले भी उनकी पुत्री के साथ उक्त शिक्षक ने, इसी तरह का गलत हरकत किया था। जिसकी जानकारी उनकी पुत्री ने उन्हें भी दिया था, लेकिन उनलोगों ने समझा कि मास्टर साहब ने, यूं ही प्यार दुलार किया होगा। लेकिन आज एक बार फिर उसी शिक्षक ने, उसी तरह की घटना को अंजाम दिया है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए छात्रा की मां ने बताया कि, आज उनकी पुत्री अपनी तीन-चार अन्य सहेलियों के साथ विद्यालय में पढ़ने गयी थी। जहां विद्यालय से घर आने के लिए उनकी पुत्री अपने तीन-चार अन्य सहेलियों के साथ ही, विद्यालय के प्रधानाध्यापक से छुट्टी मांगने गई। जहां प्रधानाध्यापक पवन कुमार पासवान ने, उनकी पुत्री के साथ गए अन्य बच्चियों को प्रधानाध्यापक कक्ष से बाहर भेज दिया, तथा उनकी पुत्री को रोक लिया, तथा उनके साथ गलत हरकत करने लगा।
जिस पर उनकी बच्ची ने घर जाना है बोलते हुए, प्रधानाध्यापक के कमरे से बाहर निकलकर रोते हुए घर पहुंची, और घटना की सारी जानकारी उन्हें दी। जिसके बाद वह लोग विद्यालय पहुंचकर, प्रधानाध्यापक पर आवश्यक कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। उधर घटना की सूचना मिलते ही नगर थाने के पुलिस मौके पर पहुंच, आरोपी शिक्षक पवन कुमार पासवान को पुलिस सुरक्षा में लेते हुए, नगर थाने लेती चली गयी।
वहीं घटना से संबंधित पुलिस अधीक्षक समस्तीपुर के कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि, सोमवार 24 मार्च को, नगर थाना को सुचना मिली कि, थाना अंतर्गत राजकीयकृत मध्य विद्यालय बहादुरपुर में पदस्थापित, एक शिक्षक के द्वारा एक नाबालिक छात्रा के साथ छेड़खानी की घटना को अंजाम दिया गया है। जिससे आक्रोशित स्थानीय ग्रामीणों ने, आरोपी शिक्षक को विद्यालय में ही बंधक बना लिया है। उक्त मामले की सूचना मिलते ही नगर थानाध्यक्ष तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे, तथा आरोपी शिक्षक पवन कुमार पासवान को पुलिस सुरक्षा में लेते हुए नगर थाना ले आए हैं। जहां पीड़ित छात्रा के परिजन द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर, नगर थाना के द्वारा विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है फिलहाल विधि व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।







