समस्तीपुर। जिले के उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत अंगारघाट थाना क्षेत्र के नोनफारा गांव में, गुरुवार 27 मार्च को हुई भीषण अगलगी की घटना में, करीब 24 घर जलकर राख हो गया।

इस अगलगी की घटना में लगभग हजारों रुपए मूल्य की संपत्ति के भी जलकर राख होने की बात बतायी जा रही है। इस अगलगी की घटना में पिड़ित लोगों के गाय, बैल, बछड़ा के अलावे कई बकरियों के भी झुलस कर मरने की बात बतायी जा रही है, साथ ही इस दौरान इस अगलगी की घटना में बर्तन, अनाज, कपड़ा, बिजली के उपकरण सहित घर के पेटी बक्शा में रखे नकदी व गहना जेवर भी जलकर नष्ट हो गया।
उक्त घटना गुरुवार 27 मार्च की दोपहर, करीब 1 बजे की बतायी जा रही है। इस अगलगी की घटना में प्रभावित परिवारों में रामानंद राय, परमानंद राय, शिबु राय, फेंकू राय, जेठू राय, सीताराम राय, अनिल राय, अरविन्द राय, सुशील राय, भोला राय, मंगल राय, उर्मिला देवी, राजेन्द्र राय, गिरीश राय, नवीन राय, पंकज राय, अशोक राय सहित 24 परिवारों के नाम शामिल है।
इस अगलगी की घटना का कारण घर के अंदर लगाए गए बिजली के तार के सॉर्ट सर्किट होने के बाद, उससे निकली चिंगारी से होना बताया जा रहा है। उधर घटना की सुचना मिलने के बाद, अंगारघाट थाना का अग्निशमन टीम मौके पर पहुंच, स्थानीय लोगों के सहयोग से आसपास के निजी बोरिंग से आग पर काबू पाने में जुट गयी, लेकिन एक साथ 20 घरों में आग लगे रहने के कारण उनका प्रयास विफल रहा। आग की लपट के तेजी से बढ़ते रहने का मुख्य कारण पछुया हवा रही।
पछुआ हवा के झोंके ने आग में घी का काम किया। जिसके कारण आग बड़ी तेजी से आसपास के घरों को भी अपने आगोश में लेती चली गई। वहीं सुचना मिलने के बाद अंगारघाट थानाध्यक्ष दिव्यज्योति कुमारी सदल बल मौके पर पहुंच, दलसिंहसराय से अग्निशमन वाहन को बुला कर आग पर काबू पाने मे सफल रही
वहीं मौके पर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र उजियारपुर से दो एम्बुलेंस लेकर पहुंचे स्वास्थ्य कर्मियों ने, इस घटना में अचेत हुई महिलाओं को सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज, स्थानीय स्तर पर घायलों का उपचार शुरू कर दिया। उधर प्रत्यक्षदर्शियों का बताना है कि, इस अगलगी की घटना में लगभग 20 लाख से अधिक का नुकसान हुआ है।
इस दौरान मौके पर मौजूद थानाध्यक्ष अंगारघाट दिव्यज्योति कुमारी व अंचलाधिकारी उजियारपुर आकाश कुमार ने, राजस्व कर्मचारी अवधेश कुमार को क्षति का आकलन करने का निर्देश देते हुए, अगलगी की घटना में प्रभावित परिवारों के बीच तत्काल मात्र पॉलीशीट का ही वितरण करवाया गया है। इधर थानाध्यक्ष अंगारघाट दिव्यज्योति कुमारी का बताना है कि, जिस समय प्रभावित परिवारों की सुची तैयार की जा रही थी, उस समय 24 प्रभावित परिवारों का नाम सामने आया था, लेकिन बाद में एक और प्रभावित व्यक्ति का नाम सूचीबद्ध किया गया है।
पिड़ित परिवार को कोई परेशानी ना हो इसलिए तत्काल घटनास्थल पर जेनरेटर के माध्यम से पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था की गयी है, साथ ही उनके और स्थानीय लोगों के सहयोग से रात के भोजन का व्यवस्था करवाया गया है, तथा कल सुबह स्थानीय एक जनप्रतिनिधी के द्वारा भोजन की व्यवस्था करवायी जाएगी। मौके पर स्थानीय मुखिया इन्दु कुमारी, शिक्षक कृष्ण कुमार, महावीर पोद्दार सहित दर्जनों समाजिक कार्यकर्ता मौजूद थे।







