समस्तीपुर। जिले के उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत अंगारघाट थाना क्षेत्र के अंगार गांव स्थित वार्ड 05 में,शनिवार 05 अप्रैल की देर शाम हुई, अगलगी की घटना के अग्णिपिड़ित परिवारों के बीच, उजियारपुर प्रखंड के भगवानपुर कमला गांव निवासी, युवा समाजसेवी भाई राजू सहनी के प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने, शनिवार 05 अप्रैल की ही देर रात करीब 10 बजे में मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दिया, तथा तत्काल सभी 05 अग्णिपिड़ित परिवारों के बीच सुखा -राशन का वितरण भी किया।

सुखा राशन के तहत प्रति परिवार 2 किलो 5 सौ ग्राम चुड़ा, 1 किलो सत्तू, 1 किलो नमक, 500 ग्राम गुड़, 1 पैकेट फैमिली पैक बिस्कीट, 1 पैकेट मोमबत्ती, 1 माचिस सहित अन्य सामान का वितरण किया गया।
इस संबंध में टेलिफोनिक जानकारी देते हुए युवा समाजसेवी भाई राजू सहनी ने बताया कि, उन्हें देर रात करीब 09:45 बजे सुचना मिली कि, अंगारघाट थाना क्षेत्र के अंगार गांव में भीषण अगलगी की घटना में, कमलेश पासवान, विरजू पासवान, शिवजी पासवान, संजीव पासवान व विरेन्द्र पासवान का घर व घर में रखा सारा सामान जल गया है।
जिसके बाद उन्होंने अपनी टीम के लोगों को हादसा स्थल पर भेजकर, तत्काल सुखा राशन का वितरण करवा दिया है। अगले दिन उनकी सभी प्रकार से मदद कर दी जाएगी। मौके पर महेश कुमार ठाकुर, रामश्रेष्ठ सहनी, सुजीत कुमार सहनी, श्रीराम सहनी सहित सभी पिड़ित परिवार मौजूद थे।







