समस्तीपुर। जिले के मोहिउद्दीननगर थाना अंतर्गत टांड़ा गांव से, स्थानीय पुलिस ने एक युवती का शव उसके ही घर से बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पुछताछ शुरू कर दिया है। उधर स्थानीय पुलिस युवती के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

मृत युवती की पहचान मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के टांड़ा गांव के वार्ड 06 निवासी, मुकेश कुमार कुंवर की 20 वर्षिया पुत्री साक्षी कुमारी के रूप में की गयी है। घटना बुधवार 09 अप्रैल की देर शाम करीब 09 बजे की बतायी जा रही है।
घटना के संबंध में सुत्रों का बताना है कि, मोहिउद्दीननगर पुलिस को बुधवार 09 अप्रैल की देर शाम यह सुचना मिली की, थाना क्षेत्र के टांड़ा गांव में, एक युवती की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गयी है। जिसकी लाश को युवती के परिजन बाथरूम में छुपाकर रखे हुए हैं, तथा कुछ देर में गायब करने वाले हैं।
सुचना मिलते ही मोहिउद्दीननगर पुलिस सदल बल सुचित स्थल पर पहुंच, उक्त घर से एक 20 वर्षिया युवती का शव उसके ही घर से बरामद कर लिया, तथा पुछताछ के लिए एक व्यक्ति को थाने लेती चली गयी। हालांकि इस मामले को लेकर स्थानीय गांव में चर्चाओं का बाजार गर्म है। स्थानीय लोग दबी जुबान से तरह तरह की बातें करते देखे जा रहे हैं।
वहीं इस संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए जब, थानाध्यक्ष मोहिउद्दीननगर व एसडीपीओ पटोरी के, सरकारी मोबाइल नंबर पर संपर्क करने की कोशिश की गयी तो, दोनों पुलिस पदाधिकारी का मोबाइल नंबर स्वीच ऑफ था।
हालांकि इस संबंध में विश्वसनीय सुत्रों का यह भी बताना है कि, मृत युवती के पिता ने ही अपने कुछ सहयोगियों के साथ मिलकर अपनी ही पुत्री की हत्या तीन दिन पहले करके, शव को घर में छुपा रखा था। जिसकी सुचना किसी तरह युवती के किसी रिश्तेदार को हो गयी।
जिसके बाद युवती के रिश्तेदार ने इसकी सुचना मोहिउद्दीननगर पुलिस को दिया। सुचना मिलने के बाद मोहिउद्दीननगर पुलिस मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया है।
वहीं घटना से संबंधित प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए, पुलिस कप्तान समस्तीपुर अशोक मिश्रा ने बताया है कि, दिनांक 07 अप्रैल 2025 को मोहिउद्दीनगर थाना क्षेत्र टांड़ा गांव में, एक बच्ची को उसके ही पिता के द्वारा अन्य लोगों के सहयोग से, गला दबाकर हत्या कर दी गयी, तथा शव को घर के अंदर बने बाथरूम में छुपाकर रख दिया गया।
जिसकी सुचना मृत बच्ची के मां द्वारा मोहिउद्दीनगर थाना को, बुधवार 09 अप्रैल 2025 को दी गई। सूचना मिलने के बाद मोहिउद्दीनगर पुलिस घटनास्थल पर पहुँच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, समस्तीपुर भेज दिया है। स्थानीय पुलिस घटना के सभी आपेक्षित बिंदुओं पर जांच कर रही हैं। एफएसएल की टीम को सुचना दे दी गयी हैं।
मृत बच्ची के मां के द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर, मोहिउद्दीनगर थाना द्वारा कांड दर्ज कर विधि सम्मत अग्रिम कार्रवाई की जा रही हैं।







