SAMASTIPUR: जमीनी विवाद में एक पक्ष ने दुसरे पक्ष पर की जमकर की गोलीबारी! घटनास्थल पर पहुंची स्थानीय पुलिस

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समस्तीपुर। जिले के उजियारपुर थाना अंतर्गत चाँदचौर मध्य पंचायत में पुराने जमीनी विवाद में एक पक्ष के द्वारा दुसरे पक्ष के लोगों को निशाना बनाते हुए, दर्जनों राउंड फायरिंग किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। हालांकि इस घटना में किसी प्रकार के हताहत की खबर नही है। वहीं घटना की सुचना मिलने के बाद उजियारपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

घटनास्थल पर पहुंची उजियारपुर थाने की पुलिस ने घटनास्थल से करीब आधा दर्जन खोखा भी बरामद किया है। घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का बताना है कि, चांदचौर मध्य पंचायत में बुधवार 16 अप्रैल की दोपहर अमीर लाल चौरसिया अपने जमीन का बाउंड्रीवाल करवा रहे थे। इसी दौरान दुसरे पक्ष के लोग अपने भाईयों के साथ, बाउंड्रीवाल कराने वाली जगह पर आकर अमीर लाल चौरसिया व उनके परिजनों को मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया।

दो पक्षों में मारपीट होता देख स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे, तथा दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया। उस वक्त सभी लोग अपने-अपने घर चले गए। अचानक देर शाम करीब 08 बजे, करीब दो दर्जन से भी अधिक अपराधी तत्व के लोग एक बार फिर, अमीर लाल चौरसिया के बाउंड्रीवाल के पास पहुंचे और, लाठी, डंडा, लोहे की रॉड तथा लोहे के बने अन्य औजार से उक्त बाउंड्रीवाल को तोड़ने लगे।

जिसका विरोध अमीर लाल चौरसिया व उसके परिजनों ने करना शुरू कर दिया। जिसपर बाउंड्रीवाल को तोड़ रहे बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग करना शुरू कर दिया। गोली चलने की आवाज सुनकर स्थानीय ग्रामीण घटनास्थल की दौड़ पड़े। जिसके बाद बाउंड्रीवाल तोड़ रहे सभी बदमाश, दीवार तोड़ना छोड़कर भागने लगे। जिसके बाद स्थानीय ग्रामीणों ने भी सभी बदमाशों को खदेड़ना शुरू कर दिया।

भागते-भागते सभी बदमाश दुसरे पक्ष के घर में घुसकर छुप गए। जिसके बाद अमीर लाल चौरसिया के परिजन व स्थानीय ग्रामीण दुसरे पक्ष के व्यक्ति के घर पहुंच गए। जिसके बाद दुसरे पक्ष के लोगों ने अमीर लाल चौरसिया के उपर घर में तोड़फोड़ करने का आरोप लगाते हुए, दुसरे पक्ष के लोग खुद ईंट, पत्थर व लाठी डंडे से अपने घर के छप्पर वगैरह को तोड़ने लगे।

खुद के द्वारा घर तोड़ने से संबंधित विडियो भी सामने आया है। जिसमें साफ तौर पर यह देखा जा रहा है कि, दुसरे पक्ष के लोग खुद के छत पर खड़ा होकर अपने दरवाजे पर लगे एसबेस्ट्स व छप्पर को तोड़ रहे हैं। उधर घटना की सुचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची, उजियारपुर थाने की पुलिस ने घटनास्थल से, लाठी, डंडा, लोहे का हथौड़ी, लोहे का रॉड व करीब आधा दर्जन खोखा बरामद किया है। जिसे अपने साथ लेते चली गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *