???? बिग ब्रेकिंग: भीषण अगलगी की घटना में घर में सो रहे पति-पत्नी की जलकर हुई मौत! परिजनों में मचा कोहराम! जांच में जुटी पुलिस

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समस्तीपुर। जिले के मुफस्सिल थाना अंतर्गत हकीमाबाद पंचायत में, गुरुवार 01 मई की देर रात करीब 01:30 बजे एक घर में आग लगने से घर का सारा सामान सहित घर के अंदर सो रहे पति-पत्नी की जलकर दर्दनाक मौत हो गयी। जिसके बाद मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है।

इस दौरान स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने के लिए काफी मशक्कत भी किया, लेकिन उनका सभी प्रयास असफल रहा। बाद में घटनास्थल पर पहुंची अग्निशमन की टीम ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक गृहस्वामी पति-पत्नी की घर के अंदर ही जलकर मौत हो गयी।

मृतकों की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हकीमाबाद वार्ड 06 निवासी, हीरा लाल सहनी के 70 वर्षिय पुत्र लखन सहनी व स्वर्गीय लखन सहनी की 65 वर्षिया पत्नी पूर्णी देवी के रूप में की गयी है। वहीं घटना की सुचना मिलने के बाद मुफस्सिल थाने की पुलिस, घटनास्थल पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर, पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज अग्रेतर कार्रवाई में जुटी हुई है।

घटना के संबंध में मृतक के पुत्र का बताना है कि, गुरुवार 01 मई की देर रात करीब 01:30 बजे तक सबकुछ ठीक-ठाक था। अचानक 01:40 बजे जिस घर में उनके मां व पिताजी सोए हुए थे कि, उस घर के चारों तरफ से एकबार तेज आग की लपटें निकलने लगी। जब तक वह लोग तथा स्थानीय ग्रामीण कुछ कर पाते, उनकी मां व पिताजी की उस आग में जलकर मौत हो चुकी थी।

मृतक के पुत्र ने यह आशंका जाहिर किया है कि, उनके घर में आग लगी नही है, बल्कि लगायी गयी है। क्योंकि उनका विगत कुछ सालों से एक बीघा जमीन को लेकर अपने एक पड़ोसी के साथ विवाद भी चल रहा है। हालांकि मृतक के पुत्र ने यह भी बताया कि, उन्होंने किसी को आग लगाते देखा नही था, लेकिन जिस तरह से घर में आग लगी है, और जिस प्रकार ईंट खपरैल का मकान मात्र 10 मिनट में जलकर राख हो गया है!

उससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि, उक्त घर में आग अपने-आप लगी नही थी, बल्कि लगायी गयी है। वहीं थानाध्यक्ष का बताना है कि, मामले की सभी प्रकार से जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *