???? बिग ब्रेकिंग: निर्माणाधीन ऑभरब्रीज के पास बने डायवर्सन से उड़ते धूल के कारण स्थानीय व्यवसायी परेशान! किया एनएच-28 को जाम

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समस्तीपुर। जिले के उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत सातनपुर चौक पर, निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पास से गुजरने वाली डायवर्सन से उड़ने वाली धूल से परेशान, स्थानीय सातनपुर चौक के व्यवसायियों ने, शनिवार 10 मई की अहले सुबह से एनएच-28 को सातनपुर चौक पर जाम कर दिया, तथा विरोध प्रदर्शन कर जाम स्थल पर वरीय पदाधिकारी को बुलाने की मांग करने लगे।

इस जाम के कारण सातनपुर चौक पर बेगूसराय के तरफ से आने वाले मार्ग में, तथा मुजफ्फरपुर की तरफ से आने वाले मार्ग में, दोनों तरफ गाड़ियों की करीब 2 किलोमीटर में लंबी कतारें लग गयी। इस संबंध में स्थानीय व्यवसायी भोला महतो का बताना है कि, विगत कुछ माह पहले से सातनपुर चौक पर ऑभरब्रीज का निर्माण कराया जा रहा है।

जिसके कारण गाड़ियों की आवाजाही के लिए, एनएच-28 के किनारे दोनों ओर से एक एक डायवर्सन बना दी गई है। जिस सड़क पर गाड़ियों की आवाजाही होने के कारण हमेशा धूल उड़ते रहता है। जिसके कारण यहां के व्यवसायियों का व्यवसाय काफी प्रभावित हो रहा है। हमेशा धूल उड़ते रहने के कारण एक भी ग्राहक उनलोगों के दुकान पर सामान खरीदने नही आता है, यही नही इस धूल के कारण उनलोगों का दुकान पर बैठना भी मुश्किल हो रहा है, साथ ही सड़क किनारे बने खाने पीने की सामानों पर भी हमेशा धूल पड़ता रहता है।

जिसके कारण ग्राहक भी सामान खरीदने नही आते हैं। जिसके कारण उनलोगों का व्यवसाय काफी ज्यादा प्रभावित हो रहा है। यही नही! इस धूल के कारण उक्त सड़क पर चलना भी काफी मुश्किल हो गया है। लोगों को सांस लेने में भी काफी परेशानी होने लगी है।

जिसके बाद उनलोगों ने इस समस्या के समाधान के लिए, एनएच-28 को जाम करने का फैसला किया है। इस दौरान उनका यह भी कहना था कि, जब तक धूल की समस्या का स्थायी रूप से समाधान नहीं हो जाता, तब तक वहलोग एनएच-28 को यूं ही जाम रखेंगे। वहीं इस सड़क जाम के कारण एनएच-28 से गुजरने वाले लोगों को भी काफी परेशानी हो रही थी, लेकिन व्यवसायियों का कहना है कि वह अपनी समस्या को हल करने के लिए ऐसा कर रहे हैं।

प्रशासन को इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान करना चाहिए, ताकि लोगों को परेशानी न हो। स्थानीय व्यवसायियों का यह भी कहना था कि, इस धूल के कारण स्थानीय व्यवसायी व यहां के स्थानीय लोग भी काफी बीमार हो रहे हैं। जिसकी जानकारी दर्जनों बार निर्माण एजेंसी से संबंधित व्यक्ति व पदाधिकारी को भी दी गई है, लेकिन निर्माण एजेंसी के लोग भी इस मामले में पुरी तरह उदासीन हैं।

इस दौरान सड़क जाम कर रहे लोगों ने यह भी बताया कि, जिस समय डायवर्सन का निर्माण कार्य शुरू हुआ था, उस समय निर्माण एजेंसी के लोगों द्वारा, स्थानीय पदाधिकारी के कहने पर प्रत्येक 1 घंटे पर उक्त डायवर्सन पर पानी छिड़काव किए जाने की बात कही गयी थी, लेकिन सारा दिन में मात्र एक से दो बार ही पानी का छिड़काव किया जाता है। जिसके कारण धुल पूरी तरह से नष्ट नहीं हो पता है, और सारा दिन धूल उड़ते ही रहता है। जबकि सातनपुर चौक पर करीब 300 से ज्यादा छोटे – बड़े व्यावसायिक प्रतिष्ठान हैं।

वहीं संबंध में जानकारी के लिए जब अंचलाधिकारी उजियारपुर आकाश कुमार के सरकारी मोबाइल नंबर पर संपर्क करने की कोशिश की गई तो, उनका मोबाइल स्विच ऑफ बताया गया। खबर लिखे जाने तक एनएच-28 पर सड़क जाम के कारण दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतारें लगी हुई हीं थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *