???? बिग ब्रेकिंग: सदर अस्पताल के हेल्थ मैनेजर को निगरानी की टीम ने किया गिरफ्तार, वेतन जारी करने के बदले ले रहे थे रिश्वत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समस्तीपुर। जिला मुख्यालय स्थित सदर अस्पताल के स्वास्थ्य प्रबंधक (हेल्थ मैनेजर) को निगरानी की टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया, तथा अपने साथ लेते चली गयी। जिसके बाद अस्पताल कर्मियों के बीच हरकंप मच गया। निगरानी की टीम ने यह कार्रवाई रविवार 19 मई की देर शाम को किया है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि, अस्पताल के शव वाहन पर प्रतिनियुक्त चालक जयराम सिंह ने, निगरानी टीम को यह सुचना दिया था कि, अस्पताल के स्वास्थ्य प्रबंधक (हेल्थ मैनेजर) उनका वेतन जारी करने के बदले उनसे अवैध राशि की मांग कर रहे हैं।

जिसके बाद निगरानी की टीम ने रविवार की देर शाम पुरी सतर्कता के साथ स्वास्थ्य प्रबंधक (हेल्थ मैनेजर) के खिलाफ जाल बिछाया और वेतन जारी करने के बदले जयराम सिंह से लिए गए रिश्वत के 4000 रूपए के साथ सदर अस्पताल के स्वास्थ्य प्रबंधक (हेल्थ मैनेजर) विश्वजीत रामानंद को सदर अस्पताल परिसर से ही गिरफ्तार कर लिया, तथा अपने साथ लेते चली गयी।


वहीं घटना के संबंध मे शव वाहन चालक जयराम सिंह का बताना है कि, हेल्थ मैनेजर विश्वजीत रामानंद के द्वारा प्रत्येक माह वेतन जारी करने के नाम पर, उनसे तथा अन्य एंबुलेंस चालकों से रिश्वत की मांग की जाती थी। जिससे परेशान होकर उन्होंने इसकी शिकायत निगरानी विभाग से किया। 

जिसके बाद निगरानी की  टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए अस्पताल परिसर में से ही, स्वास्थ्य प्रबंधक (हेल्थ मैनेजर) को रिश्वत लेते हुए निगरानी की टीम ने हिरासत में ले लिया।

इतना ही नही अपने हाथों में मोबाईल फोन, कंधे पर बैग और बाईक के वाइजर पर एक प्रतिष्ठित संस्थागत के पद का नाम लिखकर उस पद की आड़ में दलाली करने वाले लोग भी सदर अस्पताल परिसर में गरीबों का खुन चुसते नजर आ जाएंगे। इसलिए एक बार इस तरह के दलाल लोगों पर भी निगरानी या स्थानीय जिला प्रशासन की कार्रवाई जरूरी है, ताकि इस तरह के लोग अस्पताल परिसर से बाहर रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *