???? बिग ब्रेकिंग: पार्सल कर्मचारियों को मिली बड़ी सफलता! सीतामढ़ी स्टेशन पर से भारी मात्रा में विदेशी शराब किया गया बरामद

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समस्तीपुर: सीतामढ़ी रेलवे स्टेशन पर तैनात आरटीएफ/जीआरपी की टीम ने, पार्सल कर्मचारियों की मदद से ट्रेन संख्या: 15558 से पॉली बैग के बंडलों में छिपाकर लिए जा रहे विदेशी शराब को बरामद करने में सफलता पायी है।

जिसके बाद उक्त शराब को आरपीएफ/जीआरपी ने जप्त करते हुए, अग्रेतर कार्रवाई में जूट गयी है। इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीतामढ़ी रेलवे स्टेशन के पार्सल कार्यालय में कर्मचारियों के द्वारा ट्रेन संख्या: 15558 से अनलोडिंग सामान की छंटाई कर रहे थे।

इसी दौरान पार्सल कर्मचारियों की नजर पॉली बैग के बंडलों पर गयी। जब उनलोगों ने उसे दुसरी तरफ रखना चाहा तो उसका वजन कुछ ज्यादा ही लगा। जिसके बाद इसकी सूचना आरपीएफ/जीआरपी को देते हुए, आरपीएफ की मौजूदगी में जब पॉली बैग के बंडल को खोला गया तो, इनमें कुल 143 बोतल Royal Stag Whisky बरामद की गई।

जिसके बाद उक्त अवैध विदेशी शराब को जप्त कर थाने लाकर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *