विश्व रक्तदान दिवस पर IMA द्वारा रक्तदान शिविर का किया गया आयोजन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समस्तीपुर। बिहार की आवाज। अरविन्द कुमार।

समस्तीपुर। जिला मुख्यालय स्थित IMA भवन परिसर में विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के सदस्यों द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

शनिवार 14 जून की सुबह करीब 09:30 बजे से शुरू हुई इस रक्तदान शिविर में कुल 20 रक्तवीरों ने अपना रक्तदान किया। आयोजित इस रक्तदान शिविर का उद्घाटन IMA के डॉक्टर GC KARNA के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

आयोजित इस शिविर में मौजूद मीडिया के लोगों से बातचीत करते हुए डॉक्टर ने बताया कि, आज शनिवार 14 जून को IMA के बैनर तले रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है।

जिसमें काफी संख्या में युवाओं ने भाग लेकर रक्तदान किया है। इस रक्तदान शिविर के माध्यम से संग्रहित रक्त का उपयोग जरूरतमंद लोग कर सकेंगे। तत्काल इस रक्त को भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के पास सुरक्षित रखा जाएगा। जहां से जरूरतमंद लोग इसे अपने परिजनों के लिए उपयोग में ला सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार विधानसभा चुनाव में अपना वाहन देने वाले वाहन मालिकों ने समाहरणालय के मुख्य द्वार पर किया जोरदार धरना-प्रदर्शन! मुआवजा का भुगतान नहीं मिलने से भड़के वाहन मालिकों ने चुनाव आयोग के प्रतीकात्मक पुतला का किया दहन! जिला का चक्का जाम करने की दी चेतावनी