समस्तीपुर। जिले के मुसरीघरारी थाना अंतर्गत मुसरीघरारी नगर पंचायत के उदापट्टी गांव में, गुरुवार 26 जून की दोपहर बाद करीब 03 बजे, एक घर का छत गिरने से छत के नीचे दबकर एक नाबालिग किशोर की मौत हो गयी, तथा दो महिला समेत करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए।

घायलों में ज्यादातर बच्चे शामिल हैं। उधर घटना की सुचना मिलते ही मुसरीघरारी थाने की पुलिस, घटनास्थल पर पहुंच बचाव व राहत कार्य में जूट गयी है। इस हादसे में मरने वाला किशोर उदापट्टी गांव का ही 09 वर्षिय किशोर बताया जा रहा है।
घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुसरीघरारी नगर पंचायत के उदापट्टी वार्ड 09 निवासी, मदन झा के घर में छोटे-छोटे बच्चों का मुण्डन होना था। जिसमें शामिल होने उनके रिश्तेदार भी आए हुए थे, और सभी घर के कामों में ही व्यस्त थे।
इसी बीच गुरुवार 26 जून की दोपहर बाद करीब 02 बजे, अचानक उनके घर का छत गिर गया। जिसके नीचे दबकर एक नाबालिग किशोर की मौत हो गयी, तथा महिला समेत करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों में ज्यादातर लोग मदन झा के रिश्तेदार व रिश्तेदार के बच्चे बताए जा रहे हैं।







