भाकपा-माले ने विशनपुर JE का जुलुस निकालकर किया पुतला-दहन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समस्तीपुर। जिले के उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत हरपुर रेवाड़ी गांव में, भाकपा-माले पंचायत कमिटी के द्वारा जूलूस निकालकर, बिजली विभाग विशनपुर शाखा के कनीय अभियंता जेई का पुतला दहन कर, पंचायत कमिटी के सचिव तनंजय प्रकाश की अध्यक्षता में, एक प्रतिरोध सभा का आयोजन किया गया।

जुलूस में शामिल लोग जेई के द्वारा गलत कार्यशैली, लापरवाही, मनमानी व भ्रष्ट रवैया अपनाने, उपभोक्ताओं को गलत बिजली बिल निर्गत करने, फ्रेंचाइजी द्वारा ठगी करने का विरोध करते हुए, बिहार सरकार से सभी उपभोक्ताओं को 200 यूनिट फ्री बिजली देने की मांग कर रहे थे।

आयोजित इस सभा को संबोधित करते हुए, भाकपा माले नेता महावीर पोद्दार ने कहा कि, बिहार की डबल इंजन की सरकार भ्रष्ट एवं कमीशनखोर पदाधिकारियों के बदौलत चल रही है। आज बिहार में कंपनी राज स्थापित कर दिया गया है। शिक्षा व रोजगार देने, ऋण व बिजली देने, स्वास्थ्य और नौकरी देने के नाम पर, भाजपा जदयू के इस डबल इंजन की सरकार ने, सारा विभाग निजि कंपनी के हाथ में सौंप दिया है।

जिसका नतीजा है कि, बिजली विभाग का जेई तक आकंठ भ्रष्टाचार में लिप्त है। इस दौरान श्री पोद्दार ने विशनपुर जेई को बर्खास्त करने की भी मांग की। इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए, भाकपा माले पंचायत सचिव तनंजय प्रकाश ने कहा कि, कंपनी राज स्थापित होने के कारण, सभी विभागों में भ्रष्टाचार, कमिशनखोरी, अनियमितता एवं नौकरशाही में बेतहाशा बढ़ोतरी हुई है। जिसके कारण आमलोगों के लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन भी हो रहा है।

मौके भाकपा माले प्रखंड सचिव गंगा प्रसाद पासवान, समीम मंसुरी,मोहम्मद फरमान, राम सगुण सिंह, निर्धन शर्मा, श्याम नारायण चौरसिया, जय प्रकाश सहनी, मोहम्मद मुस्तफा, हरिदर्शन राम, राज कुमार दास सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उजियारपुर थाना क्षेत्र में 72 घंटा के अंदर उत्पाद पुलिस की दुसरी बड़ी कार्रवाई, थाना से 2 किलोमीटर की दुरी पर घंटों खड़ी रही लाखों रूपए मूल्य के ब्रांडेड शराब लोड कंटेनर, उजियारपुर पुलिस को जानकारी भी नही हुई, उत्पाद पुलिस ने छापामारी कर बरामद कर लिया प्रतिबंधित विदेशी शराब

उजियारपुर थाना क्षेत्र में 72 घंटा के अंदर उत्पाद पुलिस की दुसरी बड़ी कार्रवाई, थाना से 2 किलोमीटर की दुरी पर घंटों खड़ी रही लाखों रूपए मूल्य के ब्रांडेड शराब लोड कंटेनर, उजियारपुर पुलिस को जानकारी भी नही हुई, उत्पाद पुलिस ने छापामारी कर बरामद कर लिया प्रतिबंधित विदेशी शराब