मनिषा कुमारी ने संभाला महिला थाना की कमान! कहा महिलाओं की सुरक्षा का ख्याल रखना होगा उनकी पहली प्राथमिकता

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बिहार की आवाज। दरभंगा। रिपोर्टर- मोहम्मद कैफ़।

दरभंगा! जिले की महिला थाना की कमान बुधवार 13 अगस्त को पुलिस अवर निरीक्षक मनिषा कुमारी ने संभाल लिया। महिला थाना का पदभार ग्रहण करने के बाद महिला थाना में कार्यरत कर्मियों ने नवनियुक्त थानाध्यक्ष मनिषा कुमारी को बुके देकर उनका स्वागत किया।

इस दौरान महिला थानाध्यक्षा मनिषा कुमारी ने बताया कि, महिला थाने में दर्ज मामलों की ईमानदारी पुर्वक जांच करना, आरोपियों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करना, थाना क्षेत्र की महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करना और उनकी समस्याओं का समाधान करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी!

साथ ही महिलाओं को सशक्त बनाने और उनके अधिकारों से संबंधित जानकारी देकर उन्हें अपने हक के प्रति जागरूक कर उचित सुरक्षा प्रदान करना भी उनकी प्राथमिकता में शामिल होगा!

क्योंकि विभाग द्वारा महिला थाना का निर्माण ही इसलिए किया गया है, ताकि महिलाओं को सुरक्षित और सशक्त बनाकर, और उनके अधिकारों की रक्षा की जाए तथा पीड़ित महिलाओं की मदद करते हुए और उन्हें न्याय दिलाने की दिशा में काम की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *