समस्तीपुर। जिले के उजियारपुर थाना अंतर्गत चाँदचौर करिहारा गांव में, गुरुवार 21 अगस्त को विक्रम गिरी की गोली मारकर हुई हत्या मामले के आरोपित द्वारा, दी गयी स्वीकारोक्ति बयान के आरोपित राजकुमार पासवान का, एक विडियो क्लिप जिला के विभिन्न सोशल साईट्स पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल हो रहे उक्त विडियो के माध्यम से उक्त युवक ने, उजियारपुर थानाध्यक्ष सहित जिला के सभी वरीय पुलिस पदाधिकारियों का ध्यान अपनी ओर आकृष्ट कराना चाहा है। वायरल हो रहे इस विडियो क्लिप के माध्यम से उसने यह बताना चाहा है कि, जिस समय विक्रम गिरी की चांदचौर करिहारा पंचायत के माधोडीह गांव में, दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या हुई थी, उस समय वह अपने घर पर भी नही था।
वायरल विडियो के माध्यम से उसने यह बताने की कोशिश किया है कि, जिस समय विक्रम गिरी की हत्या हुई, उस समय वह अपने मौसा के साथ समस्तीपुर कोर्ट में मौजूद था, और इस घटना की जानकारी भी उसे वहीं मिली। मृतक उसका दोस्त भी था। उसने यह भी बताया है कि, वह घटना वाले दिन को करीब 09:30 से 10:00 बजे के बीच, अपने घर सातनपुर से समस्तीपुर कोर्ट के लिए निकला था।
जहां उसके मौसा का कोर्ट का कुछ काम था। जिस समय वह कोर्ट परिसर में ही था, उसी समय जानकारी मिली कि, सातनपुर में विक्रम गिरी की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। वह इस घटना में कहीं से भी शामिल नही है। वायरल विडियो के माध्यम से राजकुमार पासवान नाम के उस लड़के ने पुलिस अधीक्षक समस्तीपुर, व पुलिस उपाधीक्षक दलसिंहसराय से, इस घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
वायरल विडियो के माध्यम से उक्त युवक ने यह भी कहा है कि, अगर जरूरत हुई तो वह स्वयं डीएसपी दलसिंहसराय या उजियारपुर थानाध्यक्ष के समक्ष उपस्थित होकर सारी जानकारी देगा, और पुलिस प्रशासन को सहयोग भी करेगा। उक्त युवक ने विडियो के माध्यम से यह भी बताया है कि, सातनपुर से समस्तीपुर जाने वाले मार्ग में, तथा समस्तीपुर कोर्ट परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा सकती है।
वह किसी ना किसी कैमरे में समस्तीपुर जाने के समय आ ही गया होगा। वहीं वायरल हो रहे इस विडियो के बारे में जब एसडीपीओ दलसिंहसराय विवेक कुमार शर्मा को जानकारी दी गयी तो, उन्होंने बताया कि, खुद के बयान से संबंधित विडियो सोशल मिडिया के माध्यम से बताने से कुछ नही होगा। इस तरह का बात पुलिस के सामने आकर डंके की चोट पर बताया जाता है। हमलोग निर्दोष को नही भेजते हैं इतना तो तय है। संलिप्तता रहेगी तो जरूर जाएगा।








