उजियारपुर विधानसभा क्षेत्र के विकास पुरूष आलोक कुमार मेहता ने, विभिन्न हादसों में मरने वाले के पिड़ित परिजनों से किया मुलाकात

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बिहार की आवाज। उजियारपुर। अरविन्द कुमार/अरूण कुमार सुमन।

समस्तीपुर। जिले के उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत विभिन्न पंचायतों व गांवों में, विगत कुछ दिनों में विभिन्न हादसों के शिकार हुए मृतक के परिजनों से मिलने, उजियारपुर विधानसभा क्षेत्र के विकास पुरूष कहे जाने वाले बिहार सरकार के पुर्व मंत्री सह स्थानीय विधायक शुक्रवार 12 सितम्बर को, विधानसभा क्षेत्र के लोहागीर पंचायत स्थित वार्ड 04 निवासी, रामेश्वर सहनी से मुलाकात किया, तथा इस दुख की घड़ी में उनके कंधा से कंधा मिलाकर चलने की बात कही।

इस दौरान विधायक आलोक कुमार मेहता
उजियारपुर विधानसभा क्षेत्र के, वार्ड संख्या 10 में पहुंचे। जहां उन्होंने मृतक नरेश सिंह के पिता योगेन्द्र सिंह से मुलाकात किया, तथा हरसंभव सहयोग देने की बात कही। इसी क्रम में वह रायपुर पंचायत के वार्ड संख्या 5 में पहुंचे।

जहां उन्होंने ठनका गिरने से पशु सहित किसान की हुई मौत मामले के पिड़ित परिवार से, तथा वार्ड 3 में एक व्यक्ति की रेल हादसे में मौत हो गयी, जिसके पीड़ित परिवार से भी स्थानीय विधायक आलोक कुमार मेहता ने मुलाकात कर परिजनों को ढांढस बंधाया, तथा हर संभव मदद का भरोसा दिया। इस दौरान उन्होंने पिड़ित परिवार की आर्थिक मदद भी किया।

मौके पर विधायक आलोक कुमार मेहता, सरायरंजन विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक प्रत्याशी अरविंद सहनी, उजियारपुर संगठन जिलाध्यक्ष राजेश्वर महतो, प्रखंड अध्यक्ष राम लौलीन राय, मालती के पूर्व मुखिया राजेंद्र प्रसाद सिंह, राजद पंचायत अध्यक्ष चंदन कुमार राय, मिथलेश कुमार राय,
दलित नेता विजेंद्र राम, कामेश्वर राय,रायपुर मुखिया प्रतिनिधि विनोद कुमार सिंह, ललन यादव, सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उजियारपुर के ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ पर उठे सवाल, पुलिस प्रेस विज्ञप्ति में कई विरोधाभास! गबन के मामला को बताया लूट! लूट की बाईक बरामदगी पर भी संदेह! एनकाउंटर में गोली लगने की जगह व बगैर प्रेस वार्ता की कार्रवाई भी संदेह को दे रहा बल