समस्तीपुर। जिले के हसनपुर थाना अंतर्गत सीही गांव में बदमाशों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मृतक के परिजन से पुछताछ के आधार पर मामले की छानबीन में जूट गयी है। घटना बुधवार 24 सितम्बर की रात करीब 09:30 बजे की बतायी जा रही है।

मृत व्यक्ति की पहचान हसनपुर थाना क्षेत्र के सीही गांव निवासी, अंदू महतो के पुत्र सुरेन्द्र कुमार महतो के रूप में की गयी है। घटना से संबंधित पुलिस अधीक्षक समस्तीपुर के कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, बुधवार 24 सितम्बर की रात्री करीब 09:30 बजे जिला के हसनपुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम सीही में, एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या करने की बात प्रकाश में आई है।
थानाध्यक्ष हसनपुर थाना के द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए, सूचना प्राप्ति उपरांत तत्काल उक्त घटनास्थल पर पहुँकर सभी आपेक्षित बिंदुओं पर जाँच की जा रही है, एवं कुछ महत्वपूर्ण साक्ष्य को संकलित किया गया है।
डीआईयू व एफएसएल की पुलिस टीम द्वारा भी घटनास्थल की जाँच की जा रही है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी,रोसड़ा, समस्तीपुर के नेतृत्व में, विधि-सम्मत अग्रतर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।








