उजियारपुर विधायक आलोक कुमार मेहता ने, माले नेता महावीर पोद्दार से किया मुलाकात, हालचाल जाना!

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समस्तीपुर। जिले के उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत बिरनामातुला पंचायत निवासी, सह भाकपा माले नेता महावीर पोद्दार से मिलने उनके आवास पर उजियारपुर विधायक आलोक कुमार मेहता बुधवार 01 अक्टूबर की देर रात करीब 11 बजे पहुंचे।

जहां उन्होंने माले नेता महावीर पोद्दार का हालचाल जाना तथा इस मामले की तीखी निंदा भी किया। आपको बता दें कि मंगलवार 30 सितम्बर की दोपहर माले नेता व उनके परिजनों को बदमाशों ने मारपीट कर उस समय घायल कर दिया था, जिस समय वह अपने परिवार वालों के साथ घर के दरवाजे पर बैठे हुए थे।

माले नेता पर हुए जानलेवा हमले के बारे में जानकारी देते हुए, उजियारपुर विधायक आलोक कुमार मेहता ने बताया कि, दिनदहाड़े माले नेता व उनके परिवार वालों पर जानलेवा हमला यह दर्शाता है कि, उजियारपुर में व अंगारघाट में कानून का भय किसी अपराधी के अंदर नही है।

उन्होंने जल्द से जल्द घटना में शामिल बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग की है। मौके पर माले नेता महावीर पोद्दार, राजद नेता विजेंद्र राम, राजद प्रखंड अध्यक्ष उजियारपुर राम लौलीन राय आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *