???? बिग ब्रेकिंग: उजियारपुर विधानसभा क्षेत्र से NDA गठबंधन के RLM प्रत्याशी होंगे प्रशांत पंकज

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समस्तीपुर। जिले के दलसिंहसराय अनुमंडल अंतर्गत रामपुर जलालपुर गांव में आरएलएम व एनडीए गठबंधन प्रत्याशी प्रशांत पंकज के पहुंचते ही स्थानीय लोगों ने फुल मालाओं से लाद दिया, तथा प्रशांत पंकज की जय जयकार करने लगे। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने एनडीए प्रत्याशी प्रशांत पंकज को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का ईजहार किया।

आपको बता दें कि जिले का उजियारपुर विधानसभा सीट एनडीए गठबंधन के घटक दल आरएलएम के खाते में आयी है, और आरएलएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने प्रशांत पंकज को उजियारपुर विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतारने का फैसला किया है।

हालांकि आरएलएम के द्वारा अभी तक किसी भी प्रकार का कोई आधिकारिक घोषणा नही किया गया। आपको बता दें कि विगत कई दिनों से उजियारपुर विधानसभा क्षेत्र को लेकर कई स्वघोषित प्रत्याशियों के बीच उहापोह की स्थिति बनी हुई थी, लेकिन अब प्रशांत पंकज के नाम की चर्चा होते ही सभी तरह की चर्चाओं पर विराम लग गया।

हालांकि इस बीच जिले के विभिन्न सोशल मिडिया पर भाजपा के पुर्व जिलाध्यक्ष उपेन्द्र कुमार कुशवाहा के, उजियारपुर विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में अपनी दावेदारी पेश करने की चर्चा भी जोरों पर है। जिसके कारण उजियारपुर विधानसभा सीट एक बार फिर चर्चा का प्रमुख केंद्र बन गया है।

उधर सुत्रों की मानें तो भाजपा के एक और नेता स्वतंत्र रूप से अपनी उम्मीदवारी उजियारपुर विधानसभा क्षेत्र से कर सकते हैं। वहीं उजियारपुर विधानसभा क्षेत्र से जनसुराज के द्वारा अपने संभावित उम्मीदवारों के नामों की घोषणा नही करने के कारण भी कुछ लोग टकटकी निगाहों से जनसुराज की ओर देख रहे हैं।

हालांकि इस बीच उजियारपुर विधानसभा क्षेत्र से चर्चाओं का बाजार यह भी गर्म है कि, जनसुराज के द्वारा उजियारपुर विधानसभा क्षेत्र के पुर्व राजद विधायक दुर्गा प्रसाद सिंह को चुनावी मैदान में उतारने की जुगत में लगे हुए हैं। अब देखना यह दिलचस्प होगा कि, उजियारपुर विधानसभा क्षेत्र से राजद के वर्तमान विधायक अपना सीट बचाने में कामयाब हो पाते हैं या, उजियारपुर की विधायकी किसी अन्य पार्टी के झोली में चली जाती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *