???? बिग ब्रेकिंग: नल का जल व रोड नही तो वोट नही का बैनर पोस्टर साईकिल पर चिपकाकर उजियारपुर विधानसभा क्षेत्र का यात्रा कर रहे रायपुर के रामभरोस महतो

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समस्तीपुर। उजियारपुर विधानसभा क्षेत्र के दलसिंहसराय अनुमंडल अंतर्गत, उजियारपुर प्रखंड मुख्यालय से सटे खनुआं गांव निवासी, राम भरोस महतो ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के तहत होने वाले चुनाव में, उजियारपुर विधानसभा क्षेत्र से खनुआं गांव के लोगों की ओर से, वोट का बहिष्कार करते हुए अपने साईकिल पर नल जल और रोड नही तो वोट नही का स्लोगन लिखा बैनर लेकर, उजियारपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी पंचायतों का भ्रमण कर रहे हैं। उनका आरोप है कि, आजादी के बाद से अभी तक उनके वार्ड संख्या-10 में नल जल योजना का पानी, और नाली-गली योजना की सड़क तक का लाभ नही मिला है।

जिसके कारण वह इस बोर्ड के साथ उजियारपुर विधानसभा क्षेत्र का भ्रमण कर लोगों को अपने वोट का महत्व समझाने के लिए जागरूक कर रहे हैं। साईकिल यात्रा के दौरान हमारी मुलाकात उजियारपुर विधानसभा क्षेत्र के रायपुर खनुआं गांव निवासी, राम भरोस महतो से हुई।

इस दौरान बिहार की आवाज रिपोर्टर से हुई खास बातचीत में उन्होंने बताया कि, नितिश जी का सात निश्चय योजना में नल का जल योजना, व संपर्क पथ बनाने का भी प्रावधान है, लेकिन आज तक उनके वार्ड संख्या 10 को इस योजना से वंचित रखा गया है। इससे संबंधित आवेदन भी उन्होंने दो साल पहले अनुमंडलाधिकारी दलसिंहसराय को दिया था। बावजूद कोई कार्रवाई नही हुई।

जिसके कारण उन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव-2025 में, नल जल योजना का लाभ नही मिलने व संपर्क पथ निर्माण नही होने के कारण, उजियारपुर विधानसभा क्षेत्र संख्या – 134 से अपना भाग्य आजमाने इस चुनावी मैदान में उतरे, सभी उम्मीदवारों का विरोध करते हुए मतदान नहीं करने का फैसला लिया है। वहीं इस संबंध में पुछे जाने पर अनुमंडलाधिकारी दलसिंहसराय ने बताया कि, कुछ दिन पहले पीएचईडी विभाग के पानी सप्लाई के लिए लगा मोटर जल गया था।

जिसे पटना से आए विभागीय कर्मियों ने शायद ठीक कर दिया है। हालांकि नल जल योजना का लाभ नही मिलने से संबंधित आवेदन उनको अभी तक नही मिला है। बावजूद वह पीएचईडी विभाग को रायपुर पंचायत के वार्ड 10 स्थित खनुआं गांव के स्थिति का जायजा लेने भेज रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *