समस्तीपुर। विगत कुछ दिनों से एक फोटो विभिन्न सोशल मिडिया साईट्स पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक युवक किसी बगीचे में नीचे जमीन पर दरी/जाजिम बिछाकर लेटा हुआ है, तथा उसके आगे में कई अवैध हथियार रखा हुआ है। यही नही!

उक्त युवक ने अपने हाथों में पिस्टल भी ले रखा है। वायरल तस्वीर में दिख रहा युवक 16-18 साल का बताया जा रहा है। इस वायरल तस्वीर को देखने से इतना तो स्पष्ट है कि, उक्त युवक के मन में पुलिस नाम से कोई खौफ नही है।
वायरल तस्वीर को देखने से प्रतीत होता है कि, उक्त युवक ने अपने आगे में करीब आधा दर्जन हथियार सजाकर रखा हुआ है। जब वायरल हो रहे इस तस्वीर के बारे में हमारी टीम ने जानकारी इकट्ठा किया तो, जानकारी मिली कि, उक्त युवक उजियारपुर थाना क्षेत्र के परोरिया गांव वार्ड 09 रचनाहा निवासी, नरेश महतो का पुत्र मुकेश कुमार उर्फ भोलूरा है।
जो गांव के ही एक बगीचे में जाकर अपने एक साथी के साथ मिलकर यह तस्वीर लिया था, ताकि उस ईलाके में इतनी कम उम्र में भी उसकी धाक जम सके। हालांकि मोबाइल में तस्वीर लेने के बाद उक्त युवक ने उस तस्वीर को अपने मोबाइल में ट्रांसफर कर लिया और कुछ दिनों बाद उसे वायरल भी कर दिया। वायरल हो रही यह तस्वीर करीब एक माह पुरानी बतायी जा रही है।
अब सवाल यह उत्पन्न होता है कि, उस युवक के पास इतना सारा अवैध हथियार आया कहां से आया ? क्या उजियारपुर थाना क्षेत्र से अवैध हथियारों की तस्करी भी की जाती है ? क्या उजियारपुर थाना क्षेत्र में ऐसे युवाओं के दिल से कानून का भय और वर्दी का खौफ खतम हो गया है क्या ? इस धंधा में उक्त युवक के साथ ईलाके के और कितने लोग शामिल हैं ?
इस संबंध में स्थानीय ग्रामीण से बातचीत भी की गयी, लेकिन किसी ने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। अगर ऐसा है तो उजियारपुर थानाध्यक्ष को अपनी कार्यशैली में बदलाव लाना होगा। हालांकि वर्तमान समय में जिला की पुलिसिंग सिस्टम ही फेल नजर आ रही है। जिला में वर्तमान पुलिसिंग को देखकर ऐसा लग रहा है, जैसे सभी पुलिसकर्मी केवल अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं, पुलिस विभाग को ज्वाईन करते समय ली गयी कसम तो उनमें दुर-दुर तक नही दिखता है। हालांकि बिहार की आवाज न्यूज पोर्टल वायरल हो रहे इस तस्वीर के सत्यता की पुष्टि नही करता है, लेकिन पुलिस प्रशासन को चाहिए की इस तस्वीर में दिख रहे युवक की पहचान कर इस मामले की जांच करे, और मामला सही पाए जाने पर इसके खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करे।
उजियारपुर थाना के एक निजि ड्राइवर की करतूत व दलसिंहसराय थाना के एक चौकीदार पुत्र का अत्याधुनिक हथियार (SLR) के साथ फोटो वायरल पर खबर गुरुवार 30 अक्टूबर को प्रकाशित की जाएगी। कृप्या ईंतजार करैं।







