दलसिंहसराय। दलसिंहसराय अनुमंडल क्षेत्र के उजियारपुर थाना अंतर्गत चाँदचौर करिहारा मुखिया मनोरंजन गिरी हत्याकांड मामले में एसटीएफ पटना ने एक कुख्यात बदमाश बदमाश को गिरफ्तार कर उजियारपुर पुलिस के हवाले कर दिया।

गिरफ्तार कुख्यात बदमाश की पहचान उजियारपुर थाना क्षेत्र के चाँदचौर करिहारा पंचायत के माधोडीह गांव निवासी, सुजीत गिरी के पुत्र सन्नी कुमार के रूप में की गयी है। उक्त जानकारी दलसिंहसराय एसडीपीओ विवेक कुमार शर्मा ने, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दलसिंहसराय के कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में दिया।
प्रेस वार्ता में मौजूद पत्रकारों को जानकारी देते हुए दलसिंहसराय एसडीपीओ विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि, बीते माह 25 सितम्बर को उजियारपुर थाना क्षेत्र के सातनपुर पानी टंकी के पास चांदचौर करिहारा मुखिया मनोरंजन गिरी की गोली मारकर अज्ञात बदमाशों के द्वारा हत्या कर दी गयी थी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय समस्तीपुर अरविन्द प्रताप सिंह के निर्देश पर व उनके नेतृत्व में एक टीम का गठन कर इस घटना के सफल उद्भेदन के लिए बदमाशों के संभावित ठिकानों पर लगातार छापामारी की जा रही थी।
इसी क्रम में प्राप्त मानवीय आसुचना व तकनीकी अनुसंधान के आधार पर इस घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों में से चाँदचौर करिहारा पंचायत के माधोडीह गांव निवासी, सन्नी कुमार नाम के एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसके पास से एक देशी कट्टा भी बरामद किया गया है। जिससे आवश्यक पुछताछ के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भेजने की तैयारी की जा रही है। इस छापामारी टीम में एसटीएफ पटना के अलावे उजियारपुर थानाध्यक्ष अजित कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक ममता साह व राजनाथ राय शामिल थे।







