समस्तीपुर। जिले के उजियारपुर थाना अंतर्गत उजियारपुर समस्तीपुर मुख्य मार्ग पर लखनीपुर महेशपट्टी बाबुलाल चौक के पास, अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक बुजुर्ग व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

जिसे बुजुर्ग व्यक्ति के परिजनों ने स्थानीय लोगों के सहयोग से, जिला मुख्यालय के एक निजि अस्पताल में भर्ती कराया। जहां ईलाज के दौरान बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गयी। बुजुर्ग व्यक्ति की पहचान उजियारपुर थाना क्षेत्र के लखनीपुर महेशपट्टी पंचायत स्थित वार्ड 11 निवासी स्वर्गीय सुवाई सहनी के 80 वर्षिय पुत्र राजेन्द्र साहनी के रूप में की गयी है। घटना मंगलवार 02 दिसम्बर की देर शाम की बतायी जा रही है। वहीं घटनास्थल से बाईक चालक घटना के बाद बाईक सहित फरार हो गया। घटना के संबंध में स्थानीय ग्रामीणों का बताना है कि, मृतक राजेन्द्र साहनी अपने घर के सामने सड़क किनारे खड़ा थे। इसी दौरान अचानक समस्तीपुर की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार बाईक सवार युवक ने उन्हें ठोकर मार दिया। जिसमें मृतक राजेन्द्र साहनी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिसे मृतक के परिजनों ने स्थानीय लोगों के सहयोग से ईलाज के लिए समस्तीपुर ले गए। जहां ईलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। इधर बुजुर्ग व्यक्ति की मौत की सुचना जैसे ही उनके परिजनों को हुई, पुरे परिवार में कोहराम मच गया। घर के सभी सदस्यों का रो रोकर बुरा हाल हो रहा था। घटना के बाद से मृतक के पुत्र भाजपा नेता राजनारायण सहनी का भी रो रोकर बुरा हाल हो रहा था। वह घर के एक कमरे में बेसुध पड़े हुए थे, तथा आंखों से बहते आंसु रूकने का नाम नही ले रहा था। हालांकि खबर लिखे जाने तक इस घटना की जानकारी उजियारपुर पुलिस को नही हुई थी। वहीं मृतक के परिजन घटना में शामिल बाईक चालक की पहचान करने में जुटे हुए हैं।







