???? बिग ब्रेकिंग: संदिग्ध हालत में 01 युवक की मौत! कई अन्य गंभीर रूप से हुए बीमार! निजी अस्पताल में चल रहा ईलाज! आनन-फानन में शव का कर दिया गया दाह-संस्कार! ईलाके में हरकंप! चर्चाओं का बाजार गर्म

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समस्तीपुर। जिले के उजियारपुर थाना अंतर्गत पतैली पूर्वी पंचायत के हसौली गांव में, एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत, व तीन अन्य युवक के गंभीर रूप से बीमार होने की जानकारी मिलने के बाद ईलाके में हरकंप मचा हुआ है। मृत युवक की पहचान हसौली गांव निवासी बैजनाथ महतो उर्फ बैजू महतो के 18 वर्षिय पुत्र मिथुन कुमार के रूप में बतायी जा रही है।

वहीं गंभीर रूप से बीमार युवकों का ईलाज जिला के अलग-अलग निजि अस्पतालों में कराए जाने की बात बतायी जा रही है। गंभीर रूप से बीमार युवकों में से एक युवक लोहागीर पंचायत के मलिकाना टोला का रहने वाला बताया जा रहा है। वहीं दुसरा गावपुर पंचायत के सहनी टोला तथा तीसरा युवक पतैली पश्चिमी पंचायत का रहने वाला बताया जा रहा।

विश्वसनीय सुत्रों का बताना है कि, गंभीर रूप से बीमार तीनों युवकों में से दो युवकों को आंखों से दिखाई देना बंद हो गया है। उक्त घटना सोमवार 15 दिसम्बर की देर शाम की बतायी जा रही है। हालांकि इस घटना के बारे में चर्चा सरेआम मंगलवार 16 दिसम्बर की सुबह से ही चारों तरफ होने लगी। उधर मृतक के परिजनों ने पुलिस के डर से उक्त युवक के शव का दाह-संस्कार भी आनन-फानन में सोमवार 15 दिसम्बर की देर रात को ही कर दिया।

वहीं इस घटना से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए उक्त गांव के लोगों से बातचीत भी की गयी, लेकिन सभी लोग यह कहकर कुछ भी बताने से परहेज करते देखे गए कि, “पुलिसिया लफड़ा में कौन पड़ने जाएगा”। हालांकि स्थानीय गांव में ऐसी चर्चा है कि, मृतक मिथुन कुमार व उसके दोस्तों ने पतैली हाट के आसपास किसी शराब धंधेबाज के यहां से देशी शराब पिया था।

शराब पीने के तुरंत बाद सभी की तबीयत बिगड़ने लगी। सुचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे, और अपने-अपने बच्चों को लेकर जिला के अलग-अलग अस्पतालों में ईलाज कराने चले गए। जिसमें से मिथुन कुमार की मौत हो गयी, तथा अन्य युवकों का ईलाज अभी तक जारी है। हालांकि उसमें से दो की हालत गंभीर बतायी जा रही है।

वहीं इस संबंध में पतैली पूर्वी पंचायत के सरपंच रामचंद्र पासवान का बताना है कि, उन्हें भी ऐसी जानकारी मिली है कि, जहरीली शराब पीने से एक युवक की मौत हुई है, तथा कई अन्य बीमार बताए जा रहे हैं। हालांकि इस दौरान उन्होंने इस घटना की काफी बारीकी से जांच करने पर बल दिया है।

वहीं उजियारपुर थानाध्यक्ष अजीत कुमार का बताना है कि, मारपीट के दौरान जख्मी होने से एक युवक की मौत की बात सामने आयी है। इस संबंध में पता चला है कि, वह मारपीट में जख्मी हुआ था। अभी तक किसी के द्वारा थाना को कोई लिखित शिकायत उपलब्ध नहीं करायी गयी है।

“इस रहस्यमयी घटना से संबंधित कुछ अन्य जानकारी जुटायी जा रही है! कृप्या ईंतजार करें।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

समस्तीपुर पुलिस पर भारी पड़ी वैशाली पुलिस! समस्तीपुर में हुई गोलीबारी की घटना का वैशाली पुलिस ने किया सफल उद्भेदन! गंगाब्रिज पर मिले अपराधी का शव बना इस घटना के उद्भेदन का मुख्य सुराग! एक माह बाद भी अपराधियों को गिरफ्तार करने में नाकाम साबित रही समस्तीपुर पुलिस