समस्तीपुर! जिला मुख्यालय स्थित साईबर थाना के थानाध्यक्ष सह एसडीपीओ दुर्गेश दीपक ने, साईबर फ्रॉड के जबड़े से एक बहूत बड़ी राशि निकलकर उसके असली स्वामी के हवाले कर दिया। अपनी गंवायी हुई राशि को पाकर पिड़ित महिला व युवक का चेहरा खिल उठा।

इस संबंध में थानाध्यक्ष साईबर थाना सह एसडीपीओ दुर्गेश दीपक ने बताया कि, वारिसनगर थाना क्षेत्र के एकद्वारी हांसा गांव निवासी, आनंद पौद्दार के पुत्र राजा कुमार के द्वारा भारत सरकार के National Cyber Crime Reporting Portal Helpline Number (1930) पर अनाज का व्यवसाय करने के नाम पर, तथा वारिसनगर थाना क्षेत्र के ही हजपुरवा कुसैया गांव निवासी, राज कुमार राम की पत्नी शोभा देवी के द्वारा उनके बैक खाते से साईबर फ्रॉड के द्वारा अवैध रूप से राशि की निकासी से संबंधित शिकायत की गयी।

सुचना के बाद उक्त दोनों मामलों से संबंधित कार्रवाई करते हुए, आज राजा कुमार को 10 लाख व शोभा देवी को कुल 42 हजार 08 सौ 80 रूपए उनके बैंक एकाउंट में ट्रांसफर करा दिया गया।








