छात्र नेता की गिरफ्तारी से नाराज भाकपा माले कार्यकर्ता थाना परिसर में ही खुले आसमान के नीचे धरना पर बैठे

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समस्तीपुर। दलसिंहसराय अनुमंडल अंतर्गत उजियारपुर थाना क्षेत्र के लखनीपुर महेशपट्टी में, दो दिन पूर्व हुए जमीनी विवाद की जांच करने पहुंचे पुलिस पदाधिकारियों के द्वारा महिलाओं के साथ बदसलूकी करने व मौके पर मौजूद छात्र संगठन ऑल इंडिया स्टुडेंट्स एसोसिएशन आइसा नेता द्वारा महिला के साथ हुई बदसलूकी से संबंधित सवाल किए जाने पर पुलिस पदाधिकारी के द्वारा छात्र नेता को हिरासत में लिए जाने से नाराज भाकपा माले कार्यकर्ता उजियारपुर थाना परिसर में ही रविवार 21 दिसम्बर की शाम करीब 05:30 खुले आसमान के नीचे जमीन पर ही धरना पर बैठ गये, तथा पुलिस प्रशासन विरोधी नारे लगाने लगे।

धरना पर बैठे भाकपा माले नेता फूलबाबू सिंह ने बताया कि, लखनीपुर महेशपट्टी पंचायत के वार्ड संख्या 4 में दो पटीदारों के बीच जमीनी विवाद हुआ था। जिससे संबंधित प्राथमिकी उजियारपुर थाना में दर्ज हुआ था। जिसकी जाँच करने पहुंचे पुलिस पदाधिकारी ने एक पक्ष की महिला के साथ बदसुलुकी किया। जिसका विरोध छात्र नेता रोहित पासवान ने किया। जिसके बाद उजियारपुर पुलिस ने उक्त छात्र नेता रोहित पासवान को हिरासत में लेते हुए थाने ले आई।

वहीं छात्र नेता से मिलने व उनका हालचाल जानने थाना पहुंचे भाकपा माले कार्यकर्ताओं के साथ भी थाने की पुलिस ने दुर्व्यवहार किया। वहीं थानाध्यक्ष उजियारपुर अजीत कुमार का बताना है कि, लखनीपुर महेशपट्टी निवासी स्वर्गीय गनौर राय की पत्नी मीना देवी व रामकिशोर राय के बेटे राजेश राय के बीच, 15 दिसम्बर को जमीनी विवाद मे मारपीट की घटना हुई थी।

जिसमें करीब 1 दर्जन लोगों के खिलाफ थाना को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की गयी थी। जिसकी जाँच करने उजियारपुर थाना में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारी घटनास्थल पर गये थे। जहां पर से रोहित नाम के एक युवक को शक के आधार पर थाना लाया गया था।

जिससे पुछताछ व नाम पता सत्यापन के बाद थाना से ही छोड़ दिया जाता, लेकिन इसी बीच कुछ लोग आकर नारेबाजी करते हुए थाना पर बैठ गए हैं। पुलिस बल के द्वारा किसी के साथ कोई दुर्व्यवहार नही किया गया है। मौके पर भाकपा माले जिला स्थाई समिति सदस्य महावीर पोद्दार, फूलबाबू सिंह, प्रखंड सचिव गंगा प्रसाद पासवान, भीम सहनी, अर्जुन दास सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे। खबर लिखे जाने तक भाकपा माले कार्यकर्ता धरना पर ही बैठे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

7k Network