समस्तीपुर। जिले के नगर थाना अंतर्गत 12 पत्थर मुहल्ले से एक महिला का शव संदिग्ध हालत में मिलने के बाद से ईलाके में सनसनी फैली हुई है। उधर घटना की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर भारी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गयी। उधर स्थानीय लोगों ने इसकी सुचना नगर थाने की पुलिस को दिया।

सुचना मिलने के बाद नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच मृत महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज मामले की छानबीन में जुट गयी है। घटना मंगलवार की सुबह करीब 11:00 बजे की बतायी जा रही है।
स्थानीय सुत्रों का बताना है कि, मुहल्ला स्थित एक घर का दरवाजा जब सुबह के 11 बजे तक नही खुला तो उनलोगों को शक हुआ। जिसके बाद उनलोगों ने इसकी सुचना नगर थाने की पुलिस को दिया। सुचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने, जब उक्त कमरे का दरवाजा तोड़कर खोला तो, उस कमरे में बेड पर एक महिला का शव पड़ा हुआ था, तथा घर में रखा सारा सामान बिखड़ा हुआ था।
जिसके बाद नगर थाने की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया है।
वहीं अपर पुलिस अधीक्षक सह एसडीपीओ सदर 01 संजय कुमार पांडेय का बताना है कि, 12 पत्थर मुहल्ला से एक विवाहिता का शव मिलने की सुचना प्राप्त हुई है। पुलिस बल मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दी है। घटना से संबंधित सभी बिंदुओं पर जाँच की जा रही। बहूत जल्द पुरे घटनाक्रम का खुलासा कर दिया जाएगा।








