भूसा लदा ओवरलोड ट्रक पलटी! ट्रक के नीचे आकर ई-रिक्शा व बाईक हुई क्षतिग्रस्त! मौके पर पहुंची पुलिस

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समस्तीपुर। जिले के दरभंगा पटना मुख्य पथ पर मोहनपुर नक्कू स्थान के पास उस समय अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। जिस समय भूसा लदा ओवरलोड ट्रक बीच सड़क पर पलट गयी। जिसके नीचे दबकर एक बाईक व एक ईरिक्शा पुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

इस दौरान ट्रक चालक भी जख्मी हो गया। जिसे स्थानीय लोगों ने ईलाज के लिए एक निजि क्लिनिक में भर्ती कराया है। जहां उसका ईलाज किया जा रहा है। बाद में स्थानीय लोगों ने इसकी सुचना डायल नंबर 112 को दिया। सुचना मिलने के बाद डायल 112 की पुलिस सदल बल मौके पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गयी है।

घायल ट्रक चालक की पहचान अभी तक नही हो पायी है। घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों का बताना है कि, ट्रक पर ओवरलोड भूसा डाला हुआ था। ट्रक जैसे ही नक्कू स्थान महावीर मंदिर के पास पहुंचा, ट्रक एक साईड झुकने लगी। जब तक ट्रक चालक ट्रक से बाहर निकलता ट्रक पलट गयी।

जिसके नीचे आकर एक ई रिक्शा तथा एक बाईक पुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वो तो गनीमत रही कि, ई रिक्शा पर भी कोई यात्री नही था, और बाइक चालक भी अपनी बाईक सड़क किनारे खड़ा करके दुकान पर किसी काम से गया हुआ था। इस दौरान लोगों ने इस घटना का सारा दोष प्रशासन के लोगों पर लगाया है। 

घटना का विडियो

उनका कहना था कि, जब सुबह के 8 बजे से रात के 8 बजे तक इस मार्ग पर भारी वाहनों के आवाजाही पर रोक है तो, फिर यह ट्रक शाम में ही इस नो इंट्री में कैसे घुस गयी। हालांकि इस दौरान किसी के हताहत होने की खबर नही है। घटना शुक्रवार 02 जनवरी की देर शाम करीब 6 बजे की बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *