बिजली विभाग के JE की दादागिरी! स्मार्ट मीटर नही लगाने पर काट दी पुरे गांव की बिजली! स्थानीय लोगों में आक्रोश! ग्रामीणों ने कहा अब बिजली सप्लाई रोकने वाले का थूड़ दिया जाएगा पिछवाड़ा!

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बिहार की आवाज। संवाददाता। जिले के उजियारपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित पावरग्रीड के कनीय अभियंता ने दादागीरी दिखाते हुए, लखनीपुर महेशपट्टी पंचायत के वार्ड संख्या 03 के लोगों द्वारा स्मार्ट मीटर लगाने से मना करने पर पुरे गांव में बिजली सप्लाई रोक दिया।

जिसके कारण स्थानीय लोग पीने के पानी तक के लिए छटपटाते देखे गए। स्थानीय लोग पीने के पानी के लिए करीब एक किलोमीटर दुर बेलारी गांव से पानी लाते देखे गए। हालांकि स्थानीय युवाओं ने देर शाम करीब 08 बजे इसकी शिकायत बिजली विभाग के टोल फ्री नंबर पर किया। जिसके बाद एक स्थानीय मानव बल को ट्रांसफॉर्मर पर भेजकर बिजली के तार को जोड़ा गया।

तब जाकर स्थानीय लोगों को करीब 08:30 बजे से बिजली आपूर्ति की जाने लगी। इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार बिजली विभाग के कुछ लोग लखनीपुर महेशपट्टी पंचायत के वार्ड संख्या 03 के शर्मा टोल में पहले से लगे मीटर को हटाकर स्मार्ट मीटर लगाने आए थे।

जिसके बदले वह स्थानीय गांव की महिलाओं से प्रति स्मार्ट मीटर 1 हजार रूपए की मांग भी कर रहे थे। जिसका विरोध इस गांव की महिलाओं ने यह कहते हुए कर दिया कि, स्मार्ट मीटर में बिजली का बिल ज्यादा आता है। जिसके बाद स्मार्ट मीटर लगाने आए कर्मियों ने इसकी सुचना उजियारपुर पावरग्रीड के कनीय अभियंता को दिया।

जिसके बाद कनीय अभियंता ने तालीबानी आदेश जारी करते हुए, पुरे गांव का बिजली कनेक्शन काट देने का आदेश दे दिया। जिस पर बिजली कर्मियों उक्त गांव के पोल से पुरे गांव का बिजली कनेक्शन काट दिया गया। जिसके कारण उक्त वार्ड में लगे नल जल योजना भी ध्वस्त हो गया। उस नल से जल की एक बुंद तक नही टपक पायी।

इस बीच शाम को जब गांव के लोग मजदुरी करके घर वापस लौटे तो पुरा गांव अंधेरा में डूबा हुआ था। जिसके बाद उनलोगों ने बिजली विभाग से संबंधित सभी पदाधिकारियों को उसके मोबाइल नंबर पर कॉल करना शुरू कर दिया। जिसमें से कुछ पदाधिकारियों ने कॉल रिसीव भी किया, तो कुछ ने कॉल रिसीव करना भी उचित नही समझा।

बाबजूद कोई ठोस जबाब नही मिल पाया। जिसके बाद स्थानीय लोगों इसकी सुचना बिजली विभाग के टोल फ्री नंबर 1912 पर किया। जिसके कुछ देर बाद करीब 08:30 बजे स्थानीय मानव बल के द्वारा बिजली का कनेक्शन जोड़ दिया गया। जिसके बाद एक बार फिर गांव में बिजली का सप्लाई शुरू किया जा सका।

हालांकि उधर सुचना मिलने के बाद स्थानीय भाकपा माले नेता गंगा प्रसाद पासवान ने इस घटना की निंदा करते हुए, बिजली विभाग के खिलाफ बड़ी आंदोलन चलाने की घोषणा भी किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

7k Network

दलसिंहसराय थाना से महज 50 मीटर की दुरी पर असमाजिक तत्व के युवकों का तांडव! आधार कार्ड में सुधार कराने पहुंची महिला के साथ मारपीट! पत्नी को बचाने पहुंचे पति को भी मारपीट कर किया अधमरा! थानाध्यक्ष दलसिंहसराय की बहादुरी! पिड़ित को अस्पताल भेज साईबर कैफे वाला से पहले ले लिया आवेदन।

दलसिंहसराय थाना से महज 50 मीटर की दुरी पर असमाजिक तत्व के युवकों का तांडव! आधार कार्ड में सुधार कराने पहुंची महिला के साथ मारपीट! पत्नी को बचाने पहुंचे पति को भी मारपीट कर किया अधमरा! थानाध्यक्ष दलसिंहसराय की बहादुरी! पिड़ित को अस्पताल भेज साईबर कैफे वाला से पहले ले लिया आवेदन।

अंगारघाट पंचायत में आयोजित महापंचायत के माध्यम से, सरस्वती पूजा के दिन मुखिया इन्दु कुमारी के घर पहुंचकर, माले नेता समीम मंसुरी के द्वारा किए गए दुर्व्यवहार की, की गयी निंदा! समाजिक बहिष्कार का लिया गया फैसला