अरविन्द कुमार/अमित कुमार:[ बंगरा थाना ] जिले की बंगरा थाने की पुलिस ने, एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए, चोरी की घटना से संबंधित प्राथमिकी दर्ज होने के करीब 6 घंटों के अंदर, इस चोरी की घटना का सफल उद्भेदन करते हुए, घटना में शामिल दो चोरों को चोरी गयी सामान के साथ, गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

गिरफ्तार किए गए चोरों की पहचान बंगरा थाना क्षेत्र के भेरोखड़ा गांव निवासी, स्वर्गीय विद्यानंद तिवारी के पुत्र संजीत कुमार तिवारी उर्फ मुंगेरी, तथा मोहम्मद इसराईल के पुत्र मोहम्मद मुराद के रूप में की गयी है। गिरफ्तार चोरों के पास से, राज लिखा हुआ चांदी जैसा एक जोड़ा पायल, BR लिखा हुआ चांदी जैसा दिखने वाला एक ब्रासलेट, MR 23C लिखा हुआ सोने जैसा दिखने वाला एक जोडा कान का कर्णफूल, सोना जैसा दिखने वाला नथिया व दो लॉकेट, सोना जैसा दिखने वाला एक जोड़ा कर्णफूल, चांदी जैसा दिखने वाला एक चोटी, चांदी जैसा दिखने वाला एक चेन, सोना जैसा दिखने वाला एक अंगुठी व 880 रूपया नकद बरामद किया गया है।
बहूत कम समय में इतनी बड़ी सफलता पाने के लिए इस टीम में शामिल थानाध्यक्ष बंगरा मनिषा कुमारी सहित टीम में शामिल सभी पुलिस पदाधिकारियों को पुरस्कृत किया जाएगा। उक्त जानकारी एएसपी सह एसडीपीओ सदर वन संजय कुमार पांडेय ने, बुधवार 04 सितम्बर को एसडीपीओ कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान दिया।
प्रेस वार्ता में मौजूद पत्रकारों को जानकारी देते हुए एएसपी सह एसडीपीओ सदर वन संजय कुमार पांडेय ने बताया कि, बंगरा थाना क्षेत्र के रहिमाबाद गांव में रविवार 01 सितम्बर की देर रात को अज्ञात चोरों ने मोहम्मद तबरेज के घर में घुसकर, उसके घर में रखे गोदरेज का ताला तोड़कर गोदरेज में रखे, 01 लाख रूप्या नकदी सहित सोने व चांदी के जेवरातों की चोरी कर ली थी।
जिसके बाद पिड़ित व्यक्ति मोहम्मद तबरेज ने स्थानीय बंगरा थाना को घटना से संबंधित आवेदन उपलब्ध करा दिया। पिड़ित व्यक्ति के द्वारा उपलब्ध कराए गए आवेदन के आलोक में, प्राथमिकी दर्ज करते हुए पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर, प्राप्त मानवीय आसुचना व तकनीकी अनुसंधान के आधार पर, घटना में शामिल चोरों में से दो चोर को चोरी गयी सामान के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
एसडीपीओ श्री पांडेय ने यह भी बताया कि, काफी कम समय में इस चुनौतीपूर्ण घटना का सफल उद्भेदन करने के लिए थानाध्यक्ष बंगरा मनिषा कुमारी व उनके टीम में शामिल सभी पुलिस पदाधिकारियों को पुरस्कृत किया जाएगा। इस घटना के सफल उद्भेदन के लिए बनी टीम में थानाध्यक्ष बंगरा मनिषा कुमारी, अपर थानाध्यक्ष बंगरा प्रिति कुमारी, पुलिस अवर निरीक्षक रामावधेश सिंह, पीटीसी पंकज कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी शामिल थे।







