???? BPSC की तैयारी कर रही छात्रा की गोली मारकर हत्या, ईलाके में दहशत, पुलिस के प्रति परिजन में आक्रोश

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समस्तीपुर। जिले के शिवाजीनगर थाना अंतर्गत परसा पंचायत के एक सुनसान स्थान पर, अज्ञात बदमाशों ने एक BPSC की तैयारी कर रही छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली चलने की आवाज सुनकर जब तक लोग घटनास्थल पर पहुंचते, छात्रा की मौत हो चुकी थी तथा बदमाश भी घटना को अंजाम देने के बाद घटनास्थल से फरार हो चुके थे।

उधर घटना की जानकारी मिलने के बाद शिवाजीनगर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच, मृतिका के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज मामले की छानबीन में जुट गयी है। मृत छात्रा की पहचान शिवाजीनगर थाना क्षेत्र के परसा पंचायत के उतरबाड़ी टोला वार्ड 01 निवासी, विनय कुमार की 19 वर्षिया पुत्री गुड़िया कुमारी के रूप में की गयी है।

घटना के संबंध में मृतक के परिजन का बताना है कि, मृतिका BPSC की तैयारी करने रोजाना दरभंगा जिला के बहेड़ी जाया करती थी। जहां रास्ते में सुनसान जगह पर उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गयी। वहीं सुत्रों का बताना है कि, उक्त छात्रा को एक निजि स्कूल के शिक्षक द्वारा, विगत कुछ माह से जान से मारने की धमकी दिया जा रहा था।

वहीं मृतिका के परिजन का बताना है कि, एक निजी स्कूल के शिक्षक मृतिका के मोबाइल नंबर पर हथियार व गोली की तस्वीर भेजकर जान से मारने की धमकी दिया करता था। जिससे संबंधित आवेदन उनलोगों ने शिक्षक के तस्वीर के साथ, दो माह पहले शिवाजीनगर के तत्कालीन थानाध्यक्ष छोटेलाल सिंह को उपलब्ध भी कराया था, लेकिन थानाध्यक्ष के द्वारा कोई कार्रवाई नही की गयी थी।

जिसका नतीजा है कि, आज उक्त युवती की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। वहीं इस घटना के संबंध में सुत्रों का बताना है कि, घटना के संदिग्ध आरोपित शिक्षक के साथ मृतिका के बहन सपना कुमारी का प्रेम प्रसंग चल रहा था, और इसी बीच सपना के छोटी बहन की गोली मारकर हत्या कर दी गयी।

आखिर यह मामला क्या है, किसी के समझ में नही आ रहा है। वहीं घटनास्थल पर मौजूद पुलिस पदाधिकारी संजय सिन्हा का बताना है कि, उन्हें सुचना मिली कि एक व्यक्ति के द्वारा 19 वर्षिया गुड़िया कुमारी नाम की एक लड़की को गोली मार दी गयी है। विशेष जानकारी घटना के जांच के बाद बतायी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *