समस्तीपुर। जिला मुख्यालय के स्टेशन चौक पर अखिल भारतीय किसान महासभा, अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन व संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर, बुधवार 13 अगस्त को किसान महासभा के जिलाध्यक्ष महावीर पोद्दार के नेतृत्व में, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प व भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया, तत्पश्चात एक प्रतिरोध सभा का आयोजन भी किया गया।

इस दौरान आंदोलनकारी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के द्वारा भारत पर लगाए गए 50% की टैरिफ को वापस लेने, तथा बहुराष्ट्रीय कंपनियों पर लगाम लगाने की मांग की मांग कर रहे थे। इस दौरान मौके पर मौजूद वक्ताओं ने कहा कि, 50% की टैरिफ लगाकर अमेरिका भारत की आर्थिक आजादी पर हमला करना चाह रहा है, वहीं भारत की मोदी सरकार भारत में बहुराष्ट्रीय कंपनियों को खुली छूट देकर, देश की जनता को आर्थिक रूप से निचोड़ रही है।
भारत की इस मोदी सरकार ने कृषि के क्षेत्र में बहुराष्ट्रीय कंपनियों को खुली छूट दे कर, कृषि में लागत बढ़ा दिया है और घाटे का सौदा बना दिया। वहीं इस दौरान सभा में मौजूद, अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन की वरीय नेत्री प्रीति कुमारी ने कहा कि, माइक्रोफाइनेंस कंपनियों ने सरकार के इशारे पर, समुह से जुड़ी महिलाओं को कर्ज दे देकर मानसिक व आर्थिक रूप से गुलाम बना रही है।
मोदी सरकार ने महिलाओं को रोजगार देने के नाम पर, कर्ज के बोझ तले डूबा दिया है, लेकिन उनका एक पैसे का कर्ज भी माफ नही किया जा रहा है! जबकि पूंजीपति वर्ग का लाखों, करोड़ों रूपए का कर्ज माफ किया जा रहा है।
मौके पर किसान महासभा के जिला सचिव ललन कुमार, प्रोफेसर उमेश कुमार, दिलीप कुमार राय, सुरेन्द्र कुमार सिंह मुन्ना, सत्यनारायण सिंह, रामचन्द्र महतो, सुनील कुमार राय, राम कुमार राय, अनिल कुमार चौधरी, उपेन्द्र राय, टिंकू यादव, फूलपरी देवी, आरती देवी, रेणु देवी, गुलशन आरा सहित सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।








